Bihar Weather Update: बिहार में सोमवार से बढ़ेगा ठंड का कहर, अलर्ट जारी

Bihar Ueather Update LIVE: बिहार में पछुआ हवा की रफ्तार घटने से कनकनी में थोड़ी कमी आयी है. पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम की हर पल की अपडेट जानने के लिए आप पढ़ते रहे प्रभात खबर...

Live Updates
10:20 PM. 23 Dec 21 10:20 PM. 23 Dec

विमानों और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

बिहार में ठंड के कारण विमानों और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. बिहार से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस और भागलपुर से ही दिल्ली जाने वाली गरीब रथ 28 फरवरी तक मंगलवार और गुरुवार को रद्द रहेगी.

10:20 PM. 23 Dec 21 10:20 PM. 23 Dec

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के बाद अधिक ठंड का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक शीतलहर के प्रकोप का अनुमान लगाया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होगा. जिसके कारण किसानों को विशेष सतर्क किया गया है.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

दो दिन बाद पछुआ हवा और तेज गति से चलेगी

उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिसके कारण बिहार में ठंड बढ़ेगी. दो दिन बाद पछुआ हवा और तेज गति से चलेगी. फिलहाल बिहार में और ठंड बढ़ेगी. तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

बिहार में इस दिन हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 25 दिसंबर के बाद बारिश होने का असार है. बिहार के कई इलाकों में 28 दिसंबर को बारिश हो सकती है. वहीं तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. पछुआ हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके कारण कनकनी बढ़ जाएगी.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

बिहार में बारिश होने का असार

बिहार में कनकनी बढ़ सकती है. कई इलाकों में कल 24 दिसंबर दिन शुक्रवार को धूप रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर के बाद कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बाद छाये रहेगा. वहीं इस महीने के आखिरी में बारिश होने का असार है.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

पटना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज

मौसम के बदले तेवर का असर लोगों की दिनचर्या पर दिखने लगा है. सुबह में लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे है. भागलपुर, पूर्णिया में भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है. मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान दस डिग्री दर्ज किया गया. पटना में दिन में भी तेज हवाओं का असर रहा और अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

न्यूनतम तापमान में अंतर

बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में अंतर आया है. पटना में पिछले 24 घंटों में 6.6 डिग्री और गया में 6.7 डिग्री, नवादा में 5.1 डिग्री, औरंगाबाद में 7.5 डिग्री, बक्सर में 5.1 डिग्री, गोपालगंज में 4.8 डिग्री, सारण में 3.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 5.2 डिग्री, दरभंगा में 3.8 डिग्री तक पारे में गिरावट दर्ज की गई.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

जानें इन जिलों में सबसे कम रहा पारा

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में न्यूनतम परा दर्ज किया गया है. जिसमें पटना में 7.6 डिग्री, गया में 5.3 डिग्री, भागलपुर में 9.3, पूर्णिया में 9.8 डिग्री, गोपालगंज में 7.3 डिग्री, बक्सर में 9.2 डिग्री, सीतामढ़ी में 7.5 डिग्री, औरंगाबाद में 6.7 डिग्री, बेगूसराय 9.6 डिग्री, खगड़िया में 9.3 डिग्री, बांका में 9.6 डिग्री, नवादा में 6.8 डिग्री और समस्तीपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज किया गया.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

बिहार के 20 शहरों का न्यूनतम पारा गिरा

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से ठंडक मैदानी इलाकों तक पहुंची गयी है. उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने बिहार में कंपकंपी ला दी है. पिछले 24 घंटों में मौसम के इस बदलाव से राज्य के कई शहरों का न्यूनतम पारा सात डिग्री तक गिरा है. बिहार के 20 शहरों का न्यूनतम पारा दस डिग्री से भी नीचे आ गया.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

तापमान में और आएगी गिरावट

इस बार बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है. अभी बिहार के गया जिला में सबसे अधिक ठंड है. बिहार के अधिकतर शहरों का तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है. तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है. दो से तीन दिनों में इसका असर दिखेगा.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

दो घंटे 26 मिनट देर से आयी बेंगलूरु वाली फ्लाइट

पटना में धुंध और खराब मौसम का हल्का असर बुधवार को भी पटना एयरपोर्ट से विमानों के परिचालन पर दिखा. इंडिगो की बेंगलुरू वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से दो घंटे 26 मिनट की देरी से पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई और लगभग उतने ही देरी से उड़ी भी. इसकी वजह बेंगलुरू का खराब मौसम रही. इसकी वजह से इस विमान से पटना से बेंगलुरू जाने वाले यात्रियों को इसका लंबा इंतजार करना पड़ा और वे परेशान रहे.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

बिहार में ठंड और बढ़ेगी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में शनिवार से पछुआ के प्रवाह में और तेजी आएगी. इससे पारा दो से तीन डिग्री तक और नीचे आएगा. सुबह और शाम के अलावा दिन में भी ठंड बढ़ेगी.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

बिहार के 15 शहरों में गिरा न्यूनतम तापमान

बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने लगा है. 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रहा है, जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने लगा है. पिछले 24 घंटों में 14 शहरों के न्यूनतम और 15 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आयी है.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने की संभावना

बुधवार को अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. गुरुवार को पटना का औसतन न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस, जबकि औसतन अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पछुआ हवा की रफ्तार कम हो गयी है. अगले दो दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कुहासा छाये रहने की संभावना है.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

पछुआ हवा के चलने की रफ्तार में कमी

पटना में पिछले दो दिनों से पछुआ हवा की रफ्तार घटने से कनकनी में थोड़ी कमी आयी है. पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जो मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री से लगभग एक डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी व पछुआ हवा के चलने की रफ्तार में कमी से कनकनी का असर कम रहा.

2:58 PM. 23 Dec 21 2:58 PM. 23 Dec

ठंड से बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही असर

दिन में धूप तो सुबह और रात की ठंड बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है. जरा-सी लापरवाही बच्चों को कोल्ड डायरिया का शिकार बना रही है. शहर के पीएमसीएच व आइजीआइएमएस से लेकर निजी अस्पतालों में कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़े हैं. पीएमसीएच के पीआइसीयू में छह बच्चे भर्ती हैं, जबकि आइजीआइएमएस में भी पांच बच्चों को भर्ती कराया गया है. एक सप्ताह में इन दोनों अस्पतालों में अब तक 18 मरीज भर्ती हो चुके हैं.

मुख्य बातें

Bihar Ueather Update LIVE: बिहार में पछुआ हवा की रफ्तार घटने से कनकनी में थोड़ी कमी आयी है. पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम की हर पल की अपडेट जानने के लिए आप पढ़ते रहे प्रभात खबर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >