बिहार में मार्च महीना शुरू होते ही मौसम का अलग अलग रंग देखने को मिल रहा है. बिहार के लोगों को मार्च महीने में ही अप्रैल और मई वाली गर्मी का एहसास होने लगा है. बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को सावधान होने की जरुरत है. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गई है. वही उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट आई है. राज्य में फ़िलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. मौसम विभाग की रिसर्च में खुलासा हुआ है की बिहार से फ़रवरी में कई बार पश्चिमी विक्षोभ गुजरा, जिसका असर मौसम पर नहीं दिखा.
बिहार में पूरे दिन रहेगा मौसम साफ़
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गये आंकड़े के अनुसार आज पटना का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके साथ ही आज पूरे दिन मौसम साफ़ रहेगा. शुक्रवार को पारे में सामान्य से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं बिहार के औरंगाबाद में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.
जानें किन जिलों में कितना रहा तापमान
भागलपुर में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा
गया का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा
पटना का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा
भागलपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा
पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा
वाल्मीकि नगर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा
मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा
सुपौल में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा
अररिया में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा
जमुई में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा
सुपौल में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा
छपरा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा
पटना में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा
वहीं होली पर राज्य भर में मौसम साफ़ और सामान्य रहने की संभावना है. अगले पांच दिनों के भीतर पछुआ हवा की गति में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होने से तपिश बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, इस बार लोगों को मार्च और अप्रैल की गर्मी सबसे ज्यादा सताएगी. अप्रैल में ही लू चलना शुरू हो जाएगी. धूप में जलन का अहसास होगा. इससे ज्यादा देर तक बाहर रहने वालों की स्किन में जलन की समस्या शुरू हो सकती हैतापमान 33 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका. वहीं इस बार मार्च के महीने में ही प्रदेश के 19 जिलों का अधिकतम है.