मुख्य बातें
Bihar Weather Alert, forecast, IMD report, Flood News LIVE Updates : पटना. राज्य में बाढ़ का खतरा बरकरार है. कोसी का जलस्तर कम हुआ है, लेकिन अन्य नदियों में उफान जारी है. इधर मौसम विभाग ने बक्सर समेत 7 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पटना सहित 31 जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. हल्की बारिश की संभावना जताई गयी है.
