Bihar Vidhansabha: हंगामेदार होगा शीतकालीन सत्र! CM नीतीश ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. सत्र शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया है.

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. सत्र शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया है. उसके बाद विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से भी उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट किया.

विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मिले नीतीश

बता दें कि बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिनों तक चलेगा. जिसका आज पहला दिन है. विधानमंडल आने पर जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं ने नीतीश कुमार का स्वागत किया है. विजय चौधरी, अशोक चौधरी और श्रवण बिहार विधानसभा में पहले से मौजूद थे. उनलोगों ने सीएम नीतीश का स्वागत किया.

Also Read: छपरा में अवैध खनन के खिलाफ हेलीकॉप्टर से छापेमारी, 3 हजार ट्रक बालू जब्त, थानेदार पर भी गिरेगी गाज

हंगामेदार होगा शीतकालीन सत्र

उपचुनाव के परिणाम एनडीए के पक्ष में रहे हैं. ऐसे में एनडीए खेमा में खुशी का माहौल है. साथ ही सत्ता पक्ष के पास सदन में यह कहने के लिए है कि जनता ने नीतीश सरकार पर भरोसा जताया है. तेजस्वी सहित विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है. हालांकि कुछ विपक्षी विधायकों ने कहा कि वे ‘महिलाओं पर अत्याचार’, जीविका स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को कम पारिश्रमिक दिए जाने और कुछ सूक्ष्म वित्त कंपनियों द्वारा ग्रामीण महिलाओं के ‘आर्थिक शोषण’ के मुद्दों पर भी राज्य सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >