बिहार के शिक्षकों का इंतजार खत्म, ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए आवेदन 6 से, महिला शिक्षकों को मिलेगी ये छूट

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 3.85 लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. ट्रांसफर और पोस्टिंग का नया शेड्यूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है. शिक्षक 6 नवंबर से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे.

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 3.85 लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. ट्रांसफर और पोस्टिंग का नया शेड्यूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है. शिक्षक 6 नवंबर से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. ट्रांसफर के लिए शिक्षक 10 अलग-अलग जगहों का चुनाव कर सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, दिसंबर तक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. 1 से 10 जनवरी 2025 तक शिक्षकों की स्कूल में पोस्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी, शिक्षकों के लिए नया साल में यह तोहफा होगा. ये जानकारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने दी है.

ट्रांसफर-पोस्टिंग की पॉलिसी तैयार

उन्होंने बताया कि, ट्रांसफर-पोस्टिंग की पॉलिसी पहले से तैयार कर ली गई है. सॉफ्टवेयर भी तैयार हो गया है. शनिवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को नए सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दे दी गई है. शिक्षा विभाग ट्रांसफर-पोस्टिंग के नए सॉफ्टवेयर का दो, तीन दिन तक आंतरिक ट्रायल करेगा. फिर ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. शिक्षक 6 से 20 नवंबर तक आवेदन करेंगे. यह प्रक्रिया जिला स्तर पर होगी.

समस्या की जांच करेगी जिला स्तर पर बनी कमेटी

शिक्षकों की पोस्टिंग के होने के बाद यदि कोई समस्या आती है, तो जिला स्तर पर बनी कमेटी उसकी जांच करेगी. डॉ. एस सिद्धार्थ ने आगे बताया कि, आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद हमलोग सॉफ्टवेयर चलाने के लिए 10 दिन का समय लेंगे. उसके बाद हमलोग शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट जारी करेंगे. हर हाल में सारी प्रक्रिया दिसंबर महीने में पूरी हो जाएगी. 2025 के जनवरी के पहले सप्ताह में शिक्षक अपने नए स्कूल में जॉइन कर लेंगे.

Also Read: पटना में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर स्थिति में PMCH में भर्ती, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आवेदन के लिए 15 दिनों का मिलेगा समय

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कहा कि, 6 नवंबर से शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए आवेदन शुरू हो जाएगा. शिक्षकों को आवेदन के लिए 15 दिनों का समय दिया जाएगा. इस दौरान वह जितनी बार चाहे ट्रांसफर के लिए चुनी गई जगहों को बदल सकते है.

ट्रांसफर के लिए 10 ऑप्शन दे सकेंगे शिक्षक

इसमें पुराने शिक्षक, बीपीएससी टीचर और सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक आवेदन करेंगे. बता दें कि, शिक्षक ट्रांसफर के लिए 10 ऑप्शन दे सकेंगे.पहले असाध्य रोग से पीड़ित या दिव्यांग शिक्षक को ट्रांसफर का मौका मिलेगा. महिलाएं अपनी गृह पंचायत छोड़ कर 10 विकल्प दे सकेंगी. ट्रांसजेंडर शिक्षक भी ट्रांसफर के लिए आवेदन दे सकते हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >