सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान- बिहार के प्रोफेसरों की ऑक्सफोर्ड में होगी ट्रेनिंग, 100 शिक्षकों को भेजेगी सरकार, खर्च भी उठाएगी

Samrat Choudhary Gift: बिहार के सहायक प्रोफेसरों के लिए बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 100 शिक्षकों को ऑक्सफोर्ड समेत दुनिया की बड़ी यूनिवर्सिटी में एक महीने की ट्रेनिंग दिलाने का ऐलान किया है. इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.

Samrat Choudhary Gift: बिहार में उच्च शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य के 100 सहायक प्रोफेसरों को ऑक्सफोर्ड समेत दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा. एक महीने की इस ट्रेनिंग का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.

100 शिक्षकों को विदेश भेजने की तैयारी

मुख्यमंत्री रविवार को बापू सभागार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में नवनियुक्त शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए यह घोषणा की.

सीएम ने कहा कि 100 शिक्षकों को चिन्हित किया जाएगा. इन्हें ऑक्सफोर्ड सहित दुनिया के बड़े विश्वविद्यालयों में भेजकर वहां के कोर्स और शिक्षण व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास होगा. इससे बिहार के शिक्षक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था को समझ सकेंगे.

दुनिया के 10 अच्छे संस्थानों से सीधे संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए दुनिया के अच्छे संस्थानों से जुड़ना जरूरी है. इसके लिए शिक्षकों से भी सुझाव मांगे जाएंगे.

उन्होंने कहा कि अगर किसी शिक्षक को लगता है कि दुनिया में कोई बेहतर संस्थान है, जिससे बिहार को जुड़ना चाहिए, तो इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दें. सरकार ऐसे 10 संस्थानों को चिन्हित करेगी, जिनसे बिहार सरकार अपने खर्च पर सीधा संवाद स्थापित करेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर जोर

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एक समय बिहार में शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया गया. इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ने लगे. लेकिन अब केवल संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा कि अब क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों को साथ लेकर चलना होगा. अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से जुड़ाव इसी दिशा में एक कदम है.

कॉलेज में 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी

मुख्यमंत्री ने नए डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थी कॉलेज आकर पढ़ेंगे नहीं, तब तक संस्थान का महत्व नहीं होगा.

उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों से कॉलेजों में विद्यार्थियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा. सीएम ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के लिए 75 फीसदी न्यूनतम उपस्थिति जरूरी होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि सरकार इस व्यवस्था की निगरानी के लिए भी काम करेगी. कॉलेजों में लाइव क्लास की व्यवस्था शुरू करने पर भी उन्होंने जोर दिया.

डिग्री कॉलेजों को खुले विश्वविद्यालय की मान्यता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के डिग्री कॉलेजों को खुले विश्वविद्यालय की मान्यता देने की दिशा में भी सरकार काम करेगी. इससे उच्च शिक्षा के अवसरों का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Also Read: बिहार में चीनी मिल लगाने वालों को 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, सरकार देगी 70 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >