तेजस्वी यादव अपनी पत्नी और बेटी संग पहुंचे राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, गरीबों को खिलाया खाना...

Bihar Politics: आज सावन महीने की तीसरी सोमवारी के दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ पटना के राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. उन्होंने पत्नी संग हनुमान जी की पूजा अर्चना कर गरीबों को खाना भी खिलाया.

Bihar Politics: आज सावन महीने की तीसरी सोमवारी के दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ पटना के राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. उन्होंने पत्नी संग हनुमान जी की पूजा अर्चना कर गरीबों को खाना भी खिलाया. तेजस्वी यादव ने कहा कि लंगर एक अच्छी परंपरा है इसे सबको अपनाना चाहिए. जो सक्षम हैं वो निर्धनों को जरूर खिलाएं.

इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमलोग भगवान में आस्था रखते हैं. जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहते हैं. आज हम जरूरतमंदों की सेवा करने मंदिर पहुंचे हैं. मेरी पत्नी की बहुत इच्छा थी की हम गरीबों को खाना खिलाएं. भगवान सबका भला करते हैं.

टीएमसी के नेता द्वारा दिए गए बयान पर क्या बोले तेजस्वी ?

इसके अलावा टीएमसी के नेता के तरफ से भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि कौन क्या बोल रहा है उससे हमको कोई लेना देना नहीं है. यह सभी लोगों की आस्था एवं विश्वास का मामला है. इस तरह के बयानबाजी से बचना चाहिए. हालांकि हम अभी पूरा बयान नहीं सुने हैं. लेकिन वो ऐसा कुछ बोले हैं तो उनको नहीं बोलना चाहिए जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचे.

ये भी पढ़ें: ककोलत जलप्रपात पहुंच सौंदर्यीकरण का आनंद उठा रहे हैं सैलानी, जाने के पहले इन चीजों का रखें ध्यान…

इस सरकार को देश के गरीबों से मतलब नहीं…

बता दें कि केंद्र सरकार सदन में वक्फ बोर्ड को लेकर संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में है. केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस सरकार को देश के गरीबों से कोई मतलब नहीं है. न महंगाई से मतलब है न गरीब से मतलब है, न बेरोजगारी से मतलब है. बिहार जैसे राज्यों में कल कारखाने लगे इससे उनको कोई मतलब नहीं है.

बस ये लोग हिंदू मुस्लिम कर देश में फसाद करवाना चाहते हैं. इसके अलावा आरक्षण पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा जवाब दे कि आरक्षण का दायरा जो हमने बढ़ाया उसको नौवीं अनुसूची में क्यों नहीं डाला जा रहा है, इसकी वजह क्या है?

दुश्मनों पर गरजे बेंजामिन नेतन्याहू, कहा- हर हमले का देंगे मुंहतोड़ जवाब 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >