बिहार पुलिस को स्मार्ट बनाने पर खर्च होंगे 200 करोड़ रुपए, मिलेंगे लैपटॉप, स्मार्टफोन जैसे आधुनिक उपकरण…

Bihar Police News: बिहार पुलिस को स्मार्ट बनाने सरकार 200 करोड़ रुपए खर्च करेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. बिहार पुलिस के इंवेस्टिगेटिंग अफसर को अब लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जिससे डिजिटल कामकाज में तेजी आ सकेगी.

Bihar Police News: बिहार पुलिस को स्मार्ट बनाने सरकार 200 करोड़ रुपए खर्च करेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. बिहार पुलिस के इंवेस्टिगेटिंग अफसर को अब लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जिससे डिजिटल कामकाज में तेजी आ सकेगी. देश में तीन नए कानूनों के लागू होने के बाद पुलिस का डिजिटल कामकाज अब बढ़ गया है.

बता दें कि एक जुलाई से तीन नए कानून लागू कर दिए गए हैं. जिसके तहत तलाशी, जब्ती से लेकर बयान दर्ज करने के लिए वीडियोग्राफी को अनिवार्य कर दिया गया है. जिसको देखते हुए बिहार में भी पुलिस को डिजिटल तौर पर मजबूत बनाने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है. गृह विभाग इससे जुड़े प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. जल्द ही कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: डॉ संजय जायसवाल को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में बनाए गए मुख्य सचेतक, गोपाल जी ठाकुर बने सचेतक…

बिहार पुलिस में फिलहाल 23 हजार आईओ

जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस में फिलहाल 23 हजार आईओ हैं लेकिन साल के अंत तक उनकी संख्या 25 हजार हो जाएगी. वहीं डीएसपी रैंक के सुपरविजन अधिकारी भी करीब दो हजार हैं. इन सभी पुलिसकर्मियों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे ताकि डिजिटल काम में किसी तरह की परेशानी न आए. इन सबपर सरकार करीब 200 करोड़ रुपए खर्च करेगी. शुरुआत में 10 हजार इंवेस्टिगेटिव अफसरों को लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे.

कब से कब तक रहेगा भद्रा काल, ज्योतिषियों ने दी चेतावनी, जानें कब बांधनी है राखी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >