पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानें बिहार में क्या है रेट

बिहार में सरकारी तेल कंपनियों ने (Bihar petrol-diesel) पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. पटना में पेट्रोल के दाम 35 पैसे और डीजल के 32 पैसे प्रति लीटर की दर से घट गए.

पटना. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Bihar petrol-diesel) जारी कर दी है. बिहार में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट और उछाल दोनों दर्ज की गई है. भागलपुर में बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 46 पैसे और डीजल में 43 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया. गया में पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया.

कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर है

तेल कंपनियों ने बिहार के कई जिलों में बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ. भागलपुर, गया, खगड़िया, बिहारशरीफ, सासाराम समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया. हालांकि, राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर में तेल के दाम में हल्की गिरावट आई है. वहीं, पूर्णिया समेत कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं.

भागलपुर में दाम में उछाल

भागलपुर में बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 46 पैसे और डीजल में 43 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया. गया में पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. इसके अलावा अरवल, भभुआ, खगड़िया, किशनगंज, मधुबनी, बिहारशरीफ, सासाराम, समस्तीपुर, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, हाजीपुर और बेतिया में भी तेल के दाम बढ़े हैं.

पटना में दर्ज की गई गिरावट

वहीं, पटना में पेट्रोल के दाम 35 पैसे और डीजल के 32 पैसे प्रति लीटर की दर से घट गए. मुजफ्फरपुर में पेट्रोल और डीजल 4 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया. इसके अलावा सुपौल, शेखपुरा, सीवान, नवादा, मुंगेर, मधेपुरा, कटिहार, दरभंगा, औरंगाबाद और अररिया में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं. वहीं, बांका, आरा, जहानाबाद, जमुई, पूर्णिया, लखीसराय में पेट्रोल-डीजल के भाव में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ.

बिहार के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के रेट प्रति लीटर

शहर पेट्रोल

पटना 107.24

पूर्णिया 108.72

रोहतास 108.63

सहरसा 108.02

समस्तीपुर 107.48

सारण 107.97

सीवान 108.46

शेखपुरा 108.42

शिवहर 108.72

सीतामढ़ी 108.64

सुपौल 108.43

वैशाली 107.75

प. चंपारण 109.42

अररिया 109.15

अरवल 107.88

औरंगाबाद 108.82

बांका 108.68

बेगूसराय 106.95

भागलपुर 108.28

भोजपुर 107.89

बक्सर 108.55

दरभंगा 107.85

पू. चंपारण 108.89

गया 108.50

गोपालगंज 108.92

जहानाबाद 107.80

जमुई 108.96

कैमूर 109.28

कटिहार 108.91

खगड़िया 107.69

किशनगंज 109.50

लखीसराय 108.88

मधेपुरा 108.06

मधुबनी 108.56

मुंगेर 108.82

मुजफ्फरपुर 107.98

नालंदा 108.06

नवादा 108.14

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >