Bihar News: पुलिस वालों का ही कट गया चालान, यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा

Bihar News: कटिहार में यातायात पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है. आज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने खाकी वर्दी वाले का ही चालान काट दिया.

Bihar News: सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस इन दिनों सावधान दिख रही है. पुलिस की तरफ से लगतार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज कटिहार के सड़कों पर वर्दी वाले ही वर्दीवालों का चालान काटते दिखे. इस दौरान सड़क पर सुरक्षा नियमों को साइड में रखकर चलने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ पुलिस ने नकेल कसा. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी नियमों का उल्लंघन करते दिखे. इसके बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने उनको भी नहीं बख्सा और उनका भी चलान काटा.

पुलिस वालों का भी कटा चालान 

दरअसल, कटिहार एसपी के निर्देश पर जिले  की ट्राफिक पुलिस इन दोनों विशेष जांच अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत वाहन चालकों का ट्राफिक नियम नहीं मानने की स्थिति में फाईन किया जा रहा है. डीएसपी खुद सड़क पर उतर कर डिजिटल तरीके से फाईन करने के इस विशेष अभियान में सहायता कर रहे हैं. 

नवंबर महीने में वसूला 23 लाख जुर्माना 

इधर हाजीपुर में विभिन्न स्थानों पर बने चेकपोस्ट के साथ अन्य मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से यातायात थाना की पुलिस वाहन जांच के दौरान हर महीने चालान के माध्यम से भारी भरकम जुर्माना वसूल रही है. इसके बावजूद वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे है. प्रतिदिन ट्रैफिक पुलिस शहर के रामाशीष चौक, पुरानी गंडक पुल के पास, पासवान चौक एवं गांधी चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला कर ट्रैफिक नियम की अनदेखी करने वालों का चालान काटने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर जानकारी भी देती है. इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने नवंबर महीने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 1412 वाहन चालकों से 23 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना की वसूल की है.

ALSO READ: Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम, बंगाल सरकार ने सप्लाई पर लगाई रोक

ALSO READ: Land Survey News: बहुत बड़ी टेंशन हुई दूर! भूमि सर्वेक्षण में यह तरकीब दिलाएगी जमीन मालिकों को बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >