Bihar News: IT की Raid, CBI ने लालू यादव के OSD Bhola Yadav को किया गिरफ्तार

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव के कई ठिकानों पर बुधवार की सुबह से आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. इधर, सूचना आ रही है कि सीबीआई ने रेल घोटाला मामले में भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. भोला यादव राजद के पूर्व विधायक और विधान पार्षद रहे हैं.

लालू यादव के करीबी भोला यादव इस मामले का सरगना है. सीबीआई पटना के दो ठिकानों पर सर्च कर रही है, जिसमें एक भोला यादव के CA का है. सीबीआई ने 4 दिन पहले भोला यादव को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन भोला यादव हाजिर नहीं हुए, इसके बाद बुधवार को उन्हें दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है. लालू परिवार के बेहद खास भोला यादव पर सीबीआई का शिकंजा पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >