Bihar News: कंटेनर में क्रूरता से लादकर ले जा रहे थे 33 गोवंश, चार तस्कर गिरफ्तार…

Bihar News: मवेशी तस्कर कंटेनर में क्रूरता से लादकर 33 गोवंश ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इस मामले में चालक और उप चालक सहित चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

Bihar News: मवेशी तस्कर कंटेनर में क्रूरता से लादकर 33 गोवंश ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इस मामले में चालक और उप चालक सहित चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है. बताया जा रहा है कि कंटेनर को तस्करों द्वारा कैमूर जिले से बांका ले जाया जा रहा था. पुलिस ने जब कंटेनर पकड़ा तो उसमें 27 बैल और छह गाय मिलीं.

कंटेनर से मवेशियों की तस्करी कर ले जा रहे चालक-उपचालक सहित चार लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. कंटेनर में क्रूरता से ठूंस-ठूंसकर 27 बैल और छह गायें लादी गई थीं. इनमें से एक बैल की मृत्यु भी हो गई थी.

इन तस्करों की हुई है गिरफ़्तारी

गिरफ्तार लोगों में गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के रजीगंज गांव निवासी जुनैद खान, सासाराम मुरादाबाद गांव निवासी मु. मिराज कुरैशी, सलीम अंसारी और शहबाज कुरैशी शामिल हैं. सभी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की तहत जो भी धारा हैं उसमें केस दर्ज किया गया है.

बरहट के प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को जैसे हीं सूचना मिली थी कि गोवंश लादकर एक कंटेनर जमुई की ओर से बांका के धोरैया की ओर जा रहा है. उन्होंने देर किए बिना जवानों द्वारा बाबा ढाबा के समीप नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू करवा दी. इस दौरान तेजी से आ रहे कंटेनर को रोक लिया गया.

मोहनिया से धोरेया जा रहा था कंटेनर

कंटेनर का दरवाजा खुलवाकर चेक किया गया तो उसमें क्रूर तरीके से ले जाए जा रहे 27 बैल एवं छह गायें मिलीं. इनमें से एक बैल की तो मौत भी हो चुकी थी. कंटेनर कैमूर के मोहनिया से बांका जिला के धौरेया ले जाया जा रहा था.

पूछताछ के बाद पता चला कि मवेशी को बांका से बंगाल ले जाने की तैयारी थी. पुलिस ने कंटेनर जब्त कर गोवंश को मुक्त कराते हुए चकाई गोशाला भेज दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >