बिहार का मौसम: राज्य में आज कहां होगी बारिश? इन 13 जिलों में IMD का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम इन दिनों सामान्य बना हुआ है. कहीं धूप तो कहीं दिनभर बादल छाए रह रहे हैं. कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आज मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है.

Bihar Weather Update: मौसम विभाग की ओर से बिहार के 13 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में येलो अलर्ट है. इन जिलों में लोगों को पहले ही सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से बिगड़े मौसम के दौरान खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी गई है.

पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. अररिया, रोहतास, खगड़िया, पूर्णिया समेत कुछ जिलों में बारिश हुई. आंकड़े की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, किशनगंज में सबसे ज्यादा बारिश हुई. जिले में 134 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा अररिया में 30 मिमी, पूर्णिया में 12 मिमी, मधुबनी में 46 मिमी और रोहतास में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

बिहार में बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसून इस सीजन के अपने आखिरी दौर में अब आ गया है. अब भी कई जिलों में उतनी बारिश नहीं हो पाई, जितनी उम्मीद थी. वैज्ञानिकों का मानना है कि हर बार मॉनसून का पैटर्न एक जैसा नहीं होता है, किसी जिले में ज्यादा बारिश होती है तो किसी जिले में सूखे जैसी स्थिति होती है. लेकिन खेती-किसानी के लिए एक समान पूरे राज्य में बारिश होना जरूरी होता है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, आने वाले दिनों में राज्य के जिलों में मौसम सामान्य ही बने रहने की संभावना है. किसी भी जिले में बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन फिलहाल धूप-छांव का दौर जारी रह सकता है. किसी जिले में उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है. जबकि किसी जिले में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, दिनभर बादलों की आज आवाजाही जारी रह सकती है. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. लेकिन इस बीच उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है. राजधानी पटना का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. इस तरह से आज कोई भारी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Also Read: Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर में पुलिस की चूक, CM सम्राट बोले- ‘दोषी अफसरों पर हुई कार्रवाई’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >