Bihar Ka Mausam: बिहार में 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने बताया 14 से 18 सितंबर तक किन-किन जिलों में होगी बारिश

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बिहार में 14 से 18 सितंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. अलग-अलग दिनों में कई जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30-40 KM प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में 14 से 18 सितंबर तक मौसम का असर अलग-अलग हिस्सों में अलग रहेगा. 14 सितंबर को 18 जिलों में येलो अलर्ट है. 15 सितंबर को 20 जिले इसके दायरे में रहेंगे. इसके बाद 16 और 17 सितंबर को इसका दायरा बढ़कर 32 जिलों तक पहुंचेगा, जबकि 18 सितंबर को 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा.


14 सितंबर: इन 18 जिलों में येलो अलर्ट

14 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों के लिए गरज-चमक और 30-40 KM प्रति घंटे की तेज हवा का संकेत दिया गया है.


15 सितंबर: 20 जिलों में खराब रहेगा मौसम

15 सितंबर को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, वैशाली और समस्तीपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई और बांका भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है.

16 -17 सितंबर को 32 जिलों में येलो वॉच

16 और 17 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा और गया में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद में मौसम सामान्य रहेगा. येलो अलर्ट वाले जिलों में गरज-चमक और 30-40 KM प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

18 सितंबर को 12 जिलों में येलो अलर्ट

18 सितंबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 KM प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जहां बनना था एयरपोर्ट और सैटेलाइट टाउनशिप, बाढ़ ने खोल दी जमीन की पोल, अब क्या होगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >