सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान- बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, छात्रा से कुलपति तक सब होंगी महिलाएं

Bihar First Women University: रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य में एक नई महिला यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, जहां छात्रा से लेकर कुलपति और सभी स्टाफ महिलाएं ही होंगी. इसके अलावा 5 लाख महिलाओं के खाते में 600 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.

Bihar First Women University: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की बेटियों और महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. बिहार में एक ऐसी महिला यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जहां पढ़ने वाली छात्राओं से लेकर कुलपति तक सभी महिलाएं ही होंगी. यही नहीं, इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले टीचर्स से लेकर पूरा बाकी स्टाफ भी सिर्फ महिलाओं का ही होगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस खास यूनिवर्सिटी की स्थापना का ऐलान करते हुए कहा कि इससे राज्य की बेटियों को पढ़ाई का एक बिल्कुल सुरक्षित और बेहतर माहौल मिलेगा.

5 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 600 करोड़ रुपये

गुरुवार को पटना के बापू सभागार में समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान की शुरुआत की गई. इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में लगभग 600 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए.

इसमें पहली और दूसरी किस्त का पैसा शामिल है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि साल 2030 तक जीविका दीदियों के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर राज्य सरकार करीब 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करने वाली है.

बेटियों के बिजनेस के लिए 2 लाख रुपये तक की सरकारी मदद

इससे पहले बुधवार को भी सम्राट सरकार ने महिलाओं और बच्चियों को ध्यान में रखकर तीन बड़ी योजनाओं का आगाज किया था. इसमें पहली योजना बेटी स्टार्टअप चैलेंज है. इसके तहत अपना नया बिजनेस शुरू करने या पुराने काम को आगे बढ़ाने की चाह रखने वाली महिला उद्यमियों को सरकार 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देगी. इस योजना से करीब 2100 महिलाओं को फायदा पहुंचाया जाएगा ताकि वे अपने नए आइडियाज पर काम कर सकें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएचडी करने वाली छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना की शुरुआत की है. इस योजना के जरिए पीएचडी करने वाली 1000 छात्राओं को सरकार 4 साल तक हर महीने 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देगी.

इसके अलावा बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेज के बाहर पुलिस दीदी की तैनाती का फैसला लिया गया है. इसके लिए सीएम ने 4700 दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ताकि मनचलों पर लगाम लगाई जा सके.

इसे भी पढ़ें: ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, मांझी के बेटे ने की आरक्षण की समीक्षा की मांग, बोले- कोटा के अंदर कोटा जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >