Bihar Election 2020 LIVE Update: आज ताबड़तोड़ रैलियां, जदयू-राजद और भाजपा नेताओं का ये है चुनावी कार्यक्रम

Bihar Election (Vidhan Sabha Chunav) 2020, JDU, BJP, RJD election Rally, LIVE Updates: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब मात्र 10 दिन बचे हैं जिसे लेकर तमाम राजनीतिक दल जबरदस्त चुनावी प्रचार में जुटे हैं. 23 से पीएम मोदी एनडीए के लिए और राहुल गांधी महागठबंधन के लिए माहौल बनाएंगे. बिहार चुनाव की तमाम खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
2:18 PM. 19 Oct 20 8:48 AM. 19 Oct

तेजस्वी की सात चुनावी सभाएं आज

तेजस्वी प्रसाद यादव 19 अक्टूबर को सात विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पहली सभा सोमवार को सुबह 10.20 बजे वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भिन्डरा मैदान मानपुर, 11.05 बजे बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के बड़की बिहियां मैदान मोहनपुर, 11.50 बजे बोधगया विधानसभा क्षेत्र के रामसहाय हाईस्कूल मैदान फतेहपुर, दोपहर 12.35 बजे रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिंचाई विभाग के बगल वाला मैदान सिरदला, अपराह्न 1.20 बजे अतरी विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय का मैदान सिढ़, अपराह्न 2.05 बजे बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के बेला पड़ाव मैदान एवं अपराह्न 2.50 बजे गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान गुरुआ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करें.

3:27 AM. 19 Oct 20 9:57 PM. 18 Oct

शरद यादव ने की बिहारीगंज से बेटी सुभाषिनी को जिताने की अपील

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने रविवार को आम मतदाताओं के नाम खुला पत्र लिखकर महागठबंधन में कांग्रेस से उम्मीदवार अपनी बेटी सुभाषिनी को बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से जिताने की अपील की है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि वे पिछले कुछ महीने से अस्वस्थ हैं और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं. इस कारण लोगों से मिलने नहीं आ सके. जीवन में सब कुछ आम लोगों के लिए समर्पित किया है और अब उम्र के इस पड़ाव पर सेवा के लिए बेटी सुभाषिनी को सौंप रहा हैं.

3:27 AM. 19 Oct 20 9:57 PM. 18 Oct

तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे : गणेश भारती

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती रविवार को राजद में शामिल हुए हैं. वे नोनिया समाज के नेता माने जाते हैं. उन्हें राजद नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वे पूरी ताकत लगा देंगे.

3:27 AM. 19 Oct 20 9:57 PM. 18 Oct

21 अक्तूबर से चिराग करेंगे चुनाव को लेकर प्रचार अभियान की शुरुआत

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को राजधानी पटना के जनार्दन घाट पर अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म के दौरान अपना मुंडन करवाया है. मौके पर सांसद प्रिंस राज सहित अन्य परिजनों व कार्यकर्ताओं ने भी मुंडन करवाया. अब लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान का श्राद्धकर्म के दिन 20 अक्तूबर को पटना में किया जायेगा. इसमें देश भर से नेता और अन्य लोगों के आने की भी जानकारी है. वहीं इससे पहले 19 अक्तूबर को गांव खगड़िया के बन्नी में ब्रह्मभोज व श्राद्धकर्म भी होंगे. इसमें भी हजारों लोग आयेंगे. चिराग ने कहा कि 21 अक्तूबर से वो चुनाव को लेकर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.

3:27 AM. 19 Oct 20 9:57 PM. 18 Oct

Chirag Paswan: चिराग पासवान

चिराग पासवान ने पिता दिवंगत राम विलास पासवान के दसकर्म पर बाल मुंडवाते हुए कहा कि नीतीश कुमार को दुबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकने की हर मुमकिन कोशिश करूंगा.

क्या केंद्र की मोदी सरकार से भी अलग होंगे चिराग पासवान? जानिए बिहार इलेक्शन में क्या है सियासी सरगर्मियां

बिहार चुनाव 2020 : शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव ने कहा, पिता की हार का बदला नहीं, लोगों के कल्याण के लिये लडूंगा

11:27 PM. 18 Oct 20 5:57 PM. 18 Oct

Lalu yadav: 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से भोजपुरी में ट्वीट किया जिसमें सीएम नीतीश पर तंज कसा गया है. इसमें कहा गया है कि बिहार में अब हिंद महासागर भेजा जाए क्या? 15 साल की नाकामी को गाल बजा कर छिपा नहीं सकते.

मुख्य बातें

Bihar Election (Vidhan Sabha Chunav) 2020, JDU, BJP, RJD election Rally, LIVE Updates: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब मात्र 10 दिन बचे हैं जिसे लेकर तमाम राजनीतिक दल जबरदस्त चुनावी प्रचार में जुटे हैं. 23 से पीएम मोदी एनडीए के लिए और राहुल गांधी महागठबंधन के लिए माहौल बनाएंगे. बिहार चुनाव की तमाम खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >