सारण में घर की छत पर सोए परिवार पर हमला, पिता और दो बेटियों की हत्या, मां जान बचाकर भागी…

Bihar Crime News: छपरा जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में छत पर सोए हुए पति-पत्नी व उनकी दो बेटियों पर मंगलवार की देर रात को धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. जिसमें पिता एवं दो बेटियों की मौके पर हीं मौत हो गई.

Bihar Crime News: छपरा जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में छत पर सोए हुए पति-पत्नी व उनकी दो बेटियों पर मंगलवार की देर रात को धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. जिसमें पिता एवं दो बेटियों की मौके पर हीं मौत हो गई. उनकी पत्नी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उनका इलाज एकमा अस्पताल में चल रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, धनाडीह गांव निवासी तारकेश्वर सिंह अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ छत पर सोए हुए थे. इसी बीच बदमाश उनके घर की छत पर चढ़ गए और धारदार हथियार से सभी पर हमला कर दिया.

किसी तरह जान बचाकर भागी महिला

इस हमले में तारकेश्वर सिंह के साथ उनकी 17 वर्षीय बेटी चांदनी एवं 15 वर्षीय बेटी आभा की मौके पर हीं मौत हो गई. पत्नी शोभा देवी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गईं. हालांकि, वह भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं.

उन्हें इलाज के लिए एकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों द्वारा छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

गंभीर रूप से घायल महिला से पूछताछ करती पुलिस

घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल

इस घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर के साथ आसपास के थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इस घटना को लेकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है और सभी स्थितियों पर नजर रखी है. इस संबंध में रसूलपुर पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हत्या की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध हथियार बरामद…

24 घंटे के अंदर दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट्स की मुताबिक घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों गांव के ही रहने वाले रोहित और अंकित हैं, जिन्होंने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया है.

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल किया जाएगा. पुलिस ने घटना के 24 घंटा के अंदर में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >