Bihar Corona Live: बिहार में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 137 नए मामले, देशभर में एक्टिव केस 60 हजार के पार
Copied link
Bihar Corona Live: बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक फिलहाल पटना में ही है. ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB1.16 वायरस के मामले भी मिले हैं. कोरोनावायरस के ताजा हालात जानने के लिए अपडेट रहिए prabhatkhabar.com के coronavirus Live सेक्शन से…
10:40 PM. 17 Apr 2310:40 PM. 17 Apr
बिहार में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 137 नए मामले, देशभर में एक्टिव केस 60 हजार के पार
बिहार में 24 घंटे में सामने कोरोना के 137 नए मामले सामने आए. वहीं, देशभर में एक्टिव केस 60 हजार के पार हो गए है.
10:40 PM. 17 Apr 2310:40 PM. 17 Apr
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका, प्रतिदिन मिल रहे 100 से अधिक मरीज
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है. प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज मिल रहे है.
10:40 PM. 17 Apr 2310:40 PM. 17 Apr
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 500 के पार, आकड़ों में लगातार हो रही बढ़ोतरी
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 500 के पार जा चुकी है. आकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
10:40 PM. 17 Apr 2310:40 PM. 17 Apr
कोरोना के मामले में देशभर में 13वें पायदान पर बिहार, आकड़ों में हो रहा इजाफा
कोरोना के मामले में देशभर में 13वें पायदान पर बिहार है. आकड़ों में इजाफा हो रहा है.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: मुंगेर में बढ़ता जा रहा संक्रमण का दायरा
मुंगेर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब पिछले दो दिनों से प्रतिदिन पांच से अधिक पॉजिटिव मरीज पाये जा रहे हैं. इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमण के चौथे चरण की शुरुआत भी हो गयी है. जबकि इसके साथ जिले में अब संक्रमण का दायरा भी काफी तेजी से बढ़ने लगा है. इसके कारण ही रविवार को जिले में मुंगेर, धरहरा, तारापुर, हवेली खगड़पुर के बाद अब संग्रामपुर में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है. जिसमें रविवार को संग्रामपुर में दो पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. वहीं मुंगेर में कोरोना के अबतक के तीन चरणों का भयावह इतिहास चौथे चरण में भी मुंगेर को परेशानी में डाल सकता है.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: भागलपुर में एक साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव
Bihar Coronavirus Live: भागलपुर में रविवार को जांच में एक साल का बच्चा संक्रमित मिला. उसे मायागंज अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है. बच्चा बांका जिले के बौंसी क्षेत्र के नयागांव निवासी है. बच्चे की सांस फूल रही थी. उसे जन्मजात हृदय में छेद है. शनिवार को रैपिड एंटिजन किट से जांच कराया गया था. बच्चे की हालत स्थिर है. वहीं शाहकुंड प्रखंड के मानिकपुर की 24 साल की महिला को सर्दी, जुकाम, बुखार व निमोनिया के साथ कोविड संक्रमित मिली. वह होम आइसोलेशन में है.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की होगी जांच
Bihar Coronavirus Live: देश के साथ पटना व राज्य में कोरोना के नये मामले के मद्देनजर जिले में कोरोना संक्रमितों के संपर्कों की जांच की जायेगी. पटना जिले में इस जांच को अनिवार्य कर दिया गया है. जिले में राज्यों से आने वाले बड़ी संख्या को देखते हुए नये मरीजों के संपर्कों की जांच के निर्देश दिये गये हैं.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: मुंगेर के इन इलाकों में संक्रमण
मुंगेर में 48 घंटे में 17 नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं.एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है.मुंगेर, धरहरा, तारापुर, हवेली खगड़पुर और जमालपुर के बाद अब संग्रामपुर में भी कोरोना ने दस्तक दी है.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: पूर्णिया में ऐसे बढ़े मामले..
पूर्णिया: अप्रैल को जिले के रुपौली प्रखंड में सिर्फ एक मरीज संक्रमित पाये गए थे. इसके बाद केनगर, कसबा, जलालगढ़, बैसा, पूर्णिया पूर्व व बायसी में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. जिले में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दो हजार से अधिक कोरोना जांचकी गयी. जिले में एक दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: पूर्णिया में 24 घंटे में कोरोना के 10 नये मरीज मिले
पूर्णिया. जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों के दस नये केस मिले हैं. इस तरह जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है. सभी मरीज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: मुंगेर में इलाज के बाद ठीक हुईं तीन महिला मरीज
मुंगेर के सिविल सर्जन ने बताया कि रविवार को पूर्व में पॉजिटिव पायी गयी तीन महिला मरीज इलाज के बाद ठीक हो गयी. जिसमें तीनों महिला मरीज धरहरा की हैं. जो 35, 18 और नौ वर्ष की हैं. वहीं जिले में 11 अप्रैल से नये वेब के बीच मिले कुल 34 मरीजों में अबतक 8 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. इसमें जहां 14 अप्रैल को दो मरीज इलाज के बाद ठीक हुये थे. वहीं 15 को तीन और 16 अप्रैल को तीन मरीज इलाज के बाद ठीक हुये हैं.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: मुंगेर में कोरोना के आठ नये मामले
Munger Corona News: मुंगेर में रविवार को कोरोना के आठ नये पॉजिटिव मरीज पाये गये. 48 घंटे में 17 नये पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में कोरोना का तेजी से विस्तार होने लगा है. अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 23 पहुंच चुका है. मुंगेर के साथ ही धरहरा, तारापुर, हवेली खड़गपुर और जमालपुर के बाद संग्रामपुर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: पटना के अलावा इन शहरों में मिले संक्रमित
बिहार में कोरोना के 137 नये संक्रमित मिले हैं. इसके साथ राज्य ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 493 हो गयी है. पटना के अलावा पूर्णिया में नौ, भागलपुर व मुंगेर में आठ-आठ संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में 15 अप्रैल को कुल 55, 676 सैंपलों की जांच की गयी थी. हालांकि कोरोना संक्रमण के मामले में देश में पहले नंबर पर केरल है, जहां 3080 नये संक्रमित पाये गये हैं.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: भागलपुर में कोरोना के मामले
भागलपुर जिले में कोरोना (Bhagalpur Corona Cases)संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. 16 अप्रैल को कोरोना संक्रमित आठ नये मरीज मिले. सभी संक्रमित मरीज की पहचान मायागंज अस्पताल में जांच के दौरान हुई.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: बिहार में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मरीज
बिहार में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं. शनिवार को 24 घंटे के अंदर 129 कोरोना मरीज मिले तो रविवार की जांच रिपोर्ट में 137 कोरोना पॉजिटिव पाए गए. कोरोना ने पटना को सबसे अधिक प्रभावित किया है.
7:29 PM. 17 Apr 237:29 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: पटना में कोरोना के मामले
Bihar Coronavirus Live: पटना जिले में 24 घंटे के अंदर 60 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें दो डॉक्टर और दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं. इसके साथ ही जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 223 के पार हो गयी है. सबसे अधिक 13 मरीज पीएमसीएच में 85 संदिग्ध लोगों की जांच में मिले. हालांकि इनमें पांच दूसरे जिले के मरीज शामिल हैं.
12:24 PM. 17 Apr 2312:24 PM. 17 Apr
Bihar Coronavirus Live: बिहार में मिले 137 नए कोरोना मरीज
Bihar Coronavirus Live: बिहार में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. रविवार को आई जांच रिपोर्ट में बीते 24 घंटे के अंदर फिर से 100 से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं. कुल 137 नए कोरोना मरीज रविवार की जांच रिपोर्ट में पाए गए जिनमें सबसे अधिक मरीज 60 कोरोना मरीज पटना में पाए गए.
मुख्य बातें
Bihar Corona Live: बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक फिलहाल पटना में ही है. ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB1.16 वायरस के मामले भी मिले हैं. कोरोनावायरस के ताजा हालात जानने के लिए अपडेट रहिए prabhatkhabar.com के coronavirus Live सेक्शन से…