बाहुबली के गढ़ में फहराया था जीत का परचम, जानें कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता जो सम्राट कैबिनेट में बनेंगी मंत्री

Bihar Cabinet Expansion: डॉ. श्वेता गुप्ता शिवहर विधानसभा से जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक हैं. मूल रूप से एक सफल चिकित्सक हैं. बिहार की राजनीति का एक नया और उभरता हुआ चेहरा हैं.सम्राट की नई कैबिनेट में मंत्री बनने वाली है. इनको मंत्री बनाने के पीछे प्रदेश की महिलाओं और वैश्य समाज को साधने की रणनीति भी मानी जा रही है.सीतामढ़ी और शिवहर के इलाकों में एक डॉक्टर के रूप में अच्छी पहचान है. अस्पताल,स्कूल व रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों से जुड़ी हैं.उनकी कुल संपत्ति लगभग 28.4 करोड़ रुपये है.

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के राजनीतिक में आज एक महिला का नाम काफी गूंज रहा है वो महिला कोई और नहीं शिवहर विधानसभा से पहली बार चुनी गई विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता है. बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया है.

आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट में डॉ. श्वेता गुप्ता को जगह मिलना न केवल उनके बढ़ते राजनीतिक कद को बता रहा है. बिहार की राजनीति का एक नया और उभरता हुआ चेहरा भी माना जा रहा हैं. हालांकि डॉ. श्वेता गुप्ता को मंत्री बनाने के पीछे प्रदेश की आधी आबादी और वैश्य समाज को साधने की एक बड़ी रणनीति भी मानी जा रही है.

कौन है नीतीश कुमार की भरोसेमंद श्वेता गुप्ता?

डॉ. श्वेता गुप्ता बिहार के शिवहर विधानसभा से जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक हैं. मूल रूप से एक सफल चिकित्सक हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में लंबी सेवा दी है. सीतामढ़ी और शिवहर के इलाकों में एक डॉक्टर के रूप में उनकी अच्छी पहचान है. उनके पति डॉ. वरुण कुमार भी सीतामढ़ी के मशहूर डॉक्टर हैं.

अस्पताल, स्कूल व रेस्टोरेंट जैसे कई व्यवसायों का भी संचालन करते हैं.उनकी कुल संपत्ति लगभग 28.4 करोड़ रुपये है. उनमें चल संपत्ति 6.6 करोड़, अचल संपत्ति 21.8 करोड़ है. उनकी कुल आय लगभग 74.4 लाख रुपये है. उन पर 4.1 करोड़ रुपये की देनदारी भी है.

क्या है श्वेता गुप्ता का राजनीतिक सफर?

शिवहर सीट से श्वेता गुप्ता के लिए जेडीयू ने चेतन आनंद को औरंगाबाद के नबीनगर भेज दिया था. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में श्वेता गुप्ता ने शानदार जीत भी दर्ज की थी. जेडीयू में आने से पहले उनका संबंध भाजपा से भी रहा है.


2025 के विधानसभा चुनाव में वे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नवनीत कुमार को 31,398 वोटों के बड़े अंतर से पराजित की थी. 44 साल की श्वेता गुप्ता ने मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक शिक्षा प्राप्त की है. उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

Also Read: जदयू विधायक पप्पू पांडेय के बाहुबली भाई सतीश पांडेय के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >