Bihar By Election: तीन सीटों पर परिवारवाद से राजनीति में आने वाले जीते, दो दिग्गज नेताओं के बेटों को मिली हार

Bihar By Election: बिहार में चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर राजनीतिक परिवार के प्रत्याशी को ही जीत मिली है. तीनों एनडीए कुनबे से ही आते हैं. वहीं दो दिग्गज नेताओं के बेटों को हार मिली है.

Bihar By Election: बिहार में चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर राजनीतिक परिवार के प्रत्याशी को ही जीत मिली है. तीनों एनडीए कुनबे से ही आते हैं. इंडिया गठबंधन से चुनाव मैदान में उतरे राजनीतिक घरानों के प्रत्याशियों को मात मिली है.

इस जीत-हार के कई मायने निकाले जा रहे हैं. सत्ताधारी दलों के परिवार से जीते उम्मीदवारों ने नयी बहस छेड़ दी है. परिवारवाद को परिभाषित करने के नये मुहावरे गढ़े जाने का इंतजार किया जा रहा है. इस जीत और हार ने परिवारवाद के मुद्दे को बैकफुट पर डाल दिया है.

जीतने वाले विशाल, दीपा व मनोरमा राजनीतिक घरानों से

तरारी में पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत और इमामगंज में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू व बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी ने जीत दर्ज की है. बेलागंज में भी चुनाव जीतकर आयीं मनोरमा देवी बिंदी यादव की पत्नी हैं. वे भी पति के सहारे ही राजनीति में एंट्री मारी थीं.

Also Read: एनडीए की जीत के बाद CM नीतीश ने बुलाई बैठक, सभी बड़े नेता पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

हारने वाले विश्वनाथ सुरेंद्र यादव के बेटे, अजीत जगदानंद के

राजद के दो दिग्गज नेताओं के बेटों को हार मिली है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह को जनता ने नकार दिया है. बेलागंज से हारे विश्वनाथ कुमार सिंह जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >