Bihar By Election: एनडीए की जीत के बाद CM नीतीश ने बुलाई बैठक, सभी बड़े नेता पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

Bihar By Election: बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है. जिसके बाद CM नीतीश ने बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के बड़े नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं.

Bihar By Election: बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है. जिसके बाद CM नीतीश ने बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के बड़े नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. डिप्टी CM सम्राट चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंत्री मंगल पांडेय, जदयू एमएलसी संजय गांधी, जदयू से राज्य सभा सांसद संजय झा ने सीएम नीतीश से मुलाकात कर उपचुनाव में एनडीए की जीत की बधाई दी है.

बता दें कि चारों सीटों पर NDA ने जीत दर्ज की है. इमामगंज में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने राजद के रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हराया है. वही बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी भारी मतों से जीत दर्ज की हैं. उन्होंने राजद के विश्वनाथ सिंह को 21,391 वोटों से हराया है. जो बिहार उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोटों का अंतर है. इस जीत के बाद एनडीए में खुशी का माहौल है. सभी नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंच सीएम नीतीश को जीत की बढ़ाई दे रहे हैं.

Also Read: उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोट से इस प्रत्याशी को मिली जीत, रामगढ़ में रहा दिलचस्प मुकाबला

जन सुराज ने पहुंचाया महागठबंधन को नुकसान

जन सुराज ने महागठबंधन को भारी नुकसान पहुंचाया है. चुनाव नतीजा से पता चलता है कि जनसुराज की वजह से RJD गठबंधन को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. जन सुराज ने दो सीटों पर जोरदार प्रदर्शन की, तो दो पर वोट कटवा पार्टी के रूम में नजर आई. जिसके कारण महागठबंधन को अपनी चारो सीट गंवानी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >