Bihar Breaking News Live : बेगूसराय में ट्रक और बाइक की टक्कर दो युवकों की मौत

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:25 PM. 8 Nov 22 8:25 PM. 8 Nov

बेगूसराय में ट्रक और बाइक की टक्कर दो युवकों की मौत

बेगूसराय में ट्रक और बाइक की टक्कर दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना खोदावंदपुर के नारायण पीपड़ के पास हुई है.

8:25 PM. 8 Nov 22 8:25 PM. 8 Nov

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 40 प्रमुख एजेडों पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार विधान मंडल सदस्यों के वेतन भत्ते और पेंशन नियमावली में संशोधन की स्वीकृति मिली है. इसके अलावे मुजफ्फरपुर में इथनॉल इकाई स्थापना के लिए 141.31 करोड़ पूंजी निवेश को मंजूरी मिली है.

5:03 PM. 8 Nov 22 5:03 PM. 8 Nov

पटना में चंद्र ग्रहण को लेकर महावीर मंदिर के पट को किया गया बंद

पटना में  चंद्र ग्रहण को लेकर महावीर मंदिर के पट को बंद कर दिया गया है. मंदिर के पुजारियों के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद कपाट खुलेगा और शाम 7:30 बजे विशेष आरती की जाएगी.

5:03 PM. 8 Nov 22 5:03 PM. 8 Nov

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे. बता दें कि यहां एशिया का सबसे बड़ा बिना पिलर का दरबार हॉल बनाया गया है. जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे.

5:03 PM. 8 Nov 22 5:03 PM. 8 Nov

हाजीपुर में कार और ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, चार घायल

हाजीपुर में जरुआ के पास कार और ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गये. मृतक और घायलों की पहचान शिवहर के पीपराही निवासी के रूप में हुई है.

5:03 PM. 8 Nov 22 5:03 PM. 8 Nov

आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाएगा- नीतीश कुमार 

आरक्षण के दायरे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है. सीएम ने कहा कि आरक्षण कि लिमिट पचास प्रतिशत से अधिक होना चाहिए. जातीय गणना के बाद आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाएगा.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

शेखपुरा से घूस लेते गिरफ्तार हुआ सर्किल इंस्पेक्टर

शेखपुरा से 70000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार हुआ सर्किल इंस्पेक्टर, निगरानी विभाग की टीम ने की छापेमारी.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका

गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाश गुरू पर्व के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

तीन लोग गंगा नदी में डूब गए

पटना में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन लोग डूब गए. मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान के दौरान लोगों की डूबने की सूचना है. यह घटना दीघा थाना क्षेत्र के जेपी सेतु पुल के नीचे की बताई गई है. यहां लोग कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जुटे थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण तीन लोग गंगा नदी में डूब गए. तीनों की खोजबीन जारी है.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

समारोह का किया उदघाटन

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो रहें हैं सीएम नीतीश कुमार. समारोह का किया उदघाटन

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

तीन सप्ताह बाद नीतीश कैबिनेट की बैठक आज

पटना-नीतीश कैबिनेट की बैठक आज. तीन सप्ताह बाद हो रही है कैबिनेट की बैठक. दोपहर 4:30 बजे मुख्य सचिवालय सभागार में बैठक. सीएम समेत सभी मंत्री होंगे शामिल. कई विभाग के प्रस्तावों पर लगेगी मुहर.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

रोहतास में महिला की गोली मार हत्या

रोहतास. महिला की गोली मार हत्या. सुबह-सुबह हुई हत्या. हत्या से इलाके में दहशत. करगहर थाना की पुलिस जांच में जुटी.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

स्नान के दौरान दो सगी बहनों की मौत

जहानाबाद. कार्तिक पूर्णिमा में दुखद हादसा. स्नान के दौरान दो सगी बहनों की मौत. धरौत गाँव के पोखर में हुआ हादसा.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

लापता व्यक्ति का मछली के तालाब में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

दाउदनगर. औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के फतेगंज से लापता 50 वर्षीय सरयू सिंह का शव सोमवार की शाम कनाप में मछली के तालाब से बरामद किया गया है. दाउदनगर पुलिस ने मृतक के शव को सोमवार की देर रात अपने कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. मृतक की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के फतेगंज निवासी 50 वर्षीय सरयू सिंह के रूप में की गई है.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

7 महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिये

पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन और डिलीवरी के नाम पर 22 से 35 साल की उम्र की 7 महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिए. इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब एक महिला का ऑपरेशन के नाम पर दोनों किडनी निकाल लेने के कारण लोगों का गुस्सा शांत भी नहीं हुआ है.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

नालंदा में भीषण सड़क दुर्घटना, दो व्यक्ति की मौत

नालंदा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई है और एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना दीपनगर थाना अंतर्गत राणा बिगहा गांव के पास की है. सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 लोगों कुचल दिया. जिससे बाइक सवार दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे. वहीं एक घायल की नाजुक हालात को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

2:26 PM. 8 Nov 22 2:26 PM. 8 Nov

सीवान में मुखिया पति की हत्या

सीवान में अपराधियों ने सरेआम एक मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना महाराजगंज थाना इलाके के जगदीशपुर गांव के पास की है. महाराजगंज थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी के पति प्रमोद तिवारी सोमवार की शाम बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान जगदीशपुर गांव के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

8:54 AM. 8 Nov 22 8:54 AM. 8 Nov

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए घाटों पर उमड़े लोग

मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए घाटों पर उमड़े लोग. पटना में सोमवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का पटना पहुंचना शुरू हो गया था. खासकर दक्षिण बिहार से आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही. बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात में भी गंगा पथ व विभिन्न घाटों पर डेरा डाल दिया और वहीं पर रात बितायी़. घाट पर पहुंचने के लिए रात भर सड़कों पर रेला लगा रहा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >