Bihar Breaking News : कैमुर में खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bihar Breaking News: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:37 PM. 30 May 22 8:37 PM. 30 May

शिवहर पुलिस ने 52 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शिवहर पुलिस ने छापेमारी कर 52 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब भी हुई बरामद.

8:37 PM. 30 May 22 8:37 PM. 30 May

कैमुर में रिश्वत लेते प्रधान लिपिक गिरफ्तार

कैमुर जिला के खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक रंजीत कुमार एवं परिचारी मो0 सर्फूदीन को एक लाख रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. यह कार्यवाही विजिलेंस द्वारा की गई.

8:37 PM. 30 May 22 8:37 PM. 30 May

सीवान में दिनदहाड़े इंडियन बैंक से 20 लाख की लूट

सीवान के सबसे व्यस्ततम रोड राजेंद्र पथ स्थित इंडियन बैंक से अपराधियों ने दिनदहाड़े कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपए लूट लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराहन करीब 1:30 बजे मांस के लिए लगाए करीब 5 हथियारों से लैस अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक के अंदर प्रवेश किए. बैंक में प्रवेश करते ही एक अपराधी ने शाखा प्रबंधक चंदन कुमार सिंह को अपने कब्जे में लेकर अंदर तिजोरी के पास गया.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

नशे में धुत 11 लोग गिरफ्तार

नालंदा- नशे में धुत 11 लोग गिरफ्तार. सीलाव थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

जेडीयू के अनिल हेगड़े ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लिया

जेडीयू के अनिल हेगड़े ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लिया. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने दिलाया शपथ.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा

पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा, जदयू उम्मीदवार के नॉमिनेशन में पहुंचे सीएम.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

वैशाली में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी है. दोनों घायलों को जंदाहा के एक निजी नर्सिंग में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान सहदेई ओपी के चकवा सहदेई बाजितपुर निवासी नंदकिशोर गिरी का 22 वर्षीय बेटे सतेंद्र गिरी के रूप में की गई है.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

जेडीयू अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे विधानसभा

पटना- जेडीयू अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे विधानसभा. मंत्री सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, मंगल पांडे भी मौजूद.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

नीतीश कुमार का फैसला मंजूर, बोले आरसीपी- संगठन के लिए काम करूंगा

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया है वो पार्टी और उनकी भलाई के लिए ही लिया होगा. नीतीश कुमार का हर फैसला मंजूर है. नीतीश कुमार से पिछले 25 साल का रिश्ता है. आरसीपी सिंह ने कहा कि वो हमेशा संगठन के लिए काम किये हैं. उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर तक कार्यकर्ता दिये हैं. पार्टी ने उन्हें महासचिव बनाया, सदन में दल का नेता बनाया, राष्ट्रीय अध्यक्ष् बनाया और अभी नीतीश कुमार की सहमति से ही केंद्रीय मंत्री बना हुआ हूं. मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया है.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

सुपौल में पोस्टेड दरोगा के घर भीषण डकैती

मधुबनी. सुपौल में पोस्टेड दरोगा के घर भीषण डकैती. 10 लाख के ज्वलर्स सहित 25 हजार कैश की डकैती. 6 डकैतों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

आरजेडी सुप्रीमो से मिले सच्चिदानंद राय

राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच सारण से एमएलसी सच्चिदानंद राय ने सोमवार को राबड़ी आवास पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात की. एमएलसी सच्चिदानंद राय ने इस बात की जानकारी अपने फेसबुक के माध्यम से दी. लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद सच्चिदानंद राय ने उनकी जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा है कि लालू यादव आज भी जिंदादिल, हंसमुख व्यक्तित्व व गरीबों के प्रति चिन्तित दिखे. यह देख कर काफी संतोष मिला कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक प्रतीत हो रहा है.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

आर्मी जवान ने नशे में की फायरिंग

पटना. आर्मी जवान ने नशे में की फायरिंग. एक घर का शीशा तोड़ दीवार में लगी गोली. फायरिंग करने वाला आरोपी जवान चंचल ओझा गिरफ्तार. 2 कट्टा, एक रिवॉल्वर और एक बंदूक बरामद. भारी मात्रा में गोली भी पुलिस ने किया बरामद. बेऊर शिव मंदिर के पास की घटना.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस. राज्यसभा का टिकट कटने के बाद पहली बार मीडिया से करेंगे बात.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

बाईक और बोलेरो में भीषण टक्कर

बेगूसराय- बाईक और बोलेरो में भीषण टक्कर. बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल .नावकोठी थाना के बागर स्कूल के पास की घटना. घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर

बेगूसराय- पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर. गंभीर हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती. मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की घटना.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

जदयू उम्मीदवार खीरु महतो पहुंचे विधानसभा

पटना- जदयू उम्मीदवार खीरु महतो पहुंचे विधानसभा. नामांकन को लेकर कागजात का काम कर रहे हैं पूरा.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या

जमुई- पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या. मवेशी लेकर जाने कर्म में बदमाशों ने चलाई गोली. घटना के बाद मवेशी लेकर तस्कर हुआ फरार. चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र का मामला. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी.

1:35 PM. 30 May 22 1:35 PM. 30 May

संदेहास्पद स्थिती में युवक का शव बरामद

छपरा- संदेहास्पद स्थिती में युवक का शव बरामद. अमनौर थाना क्षेत्र के झखरा चँवर में मिला शव. मृतक उपेंद्र सिंह झखरा गांव का था निवासी . गला रेतकर हत्या की जताई जा रही आशंका.

10:29 AM. 30 May 22 10:29 AM. 30 May

दो दिनों से लापता शख्स का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया में बेलदौर प्रखंड स्थित डुमरी गांव के पास कोसी नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है. शव के मिलते ही पुरे इलाके में अफरातफरी मच गई. जब शव की छानबीन की गई तो मृतक की पहचान बेलदौर प्रखंड के उसराहा गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी विमल ठाकुर के बेटे अनिल ठाकुर के रूप में की गई है. शव मिलने की सूचना मिलने पर पहुंची बेलदौर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक अनिल ठाकुर को तीन बेटी और एक बेटा हैं. बताया जाता है कि मृतक अनिल ठाकुर बीते शुक्रवार की सुबह से ही लापता थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >