Bihar Breaking News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आरसीपी सिंह

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
10:00 PM. 26 May 22 10:00 PM. 26 May

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आरसीपी सिंह

मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आरसीपी सिंह. ललन सिंह भी नीतीश आवास पर मौजूद.

10:00 PM. 26 May 22 10:00 PM. 26 May

गांधी मैदान इलाके में लोगों का सड़क जाम 

पटना के गांधी मैदान इलाके में अतिक्रमण हटाने पर लोगों ने किया सड़क जाम. भारी हंगामे के कारण मौके पर पहुंची पुलिस.

10:00 PM. 26 May 22 10:00 PM. 26 May

Rjd ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

राष्ट्रीय जनता दल ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए 2 प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी. राजद की ओर से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और पार्टी के वरिष्ठ नेता फैयाज अहमद पर्चा दाखिल करेंगे.

10:00 PM. 26 May 22 10:00 PM. 26 May

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार निवेश प्रोत्साहन नीति की दी गई स्वीकृति. साथ ही टेक्सटाईल नीति 2022 को भी दी गई स्वीकृति.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

गोपालगंज. दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा. नाबालिग से प्रिंसिपल ने चेंबर में किया था दुष्कर्म. 2019 में उचकागांव थाना क्षेत्र में हुई थी घटना. पॉक्सो स्पेशल राजेंद्र कुमार की कोर्ट ने सुनाई सजा.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म बैठक में 18 एजेंडा पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म बैठक में 18 एजेंडा पर लगी मुहर.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या

कटिहार: दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या. दोस्त के घर से मिला नाबालिग का शव.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

भ्रष्टाचार के आरोप में मुंगेर के DIG निलंबित

पटना. भ्रष्टाचार के आरोप में मुंगेर के DIG निलंबित. EOU की जांच के बाद राज्य सरकार ने किया सस्पेंड. DIG शफीउल हक 25 नवंबर 2022 तक निलंबित. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

नीतीश कैबिनेट की बैठक शुरू

पटान. नीतीश कैबिनेट की बैठक शुरू. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हो रही है बैठक. पटना में मुख्य सचिवालय में हो रही मीटिंग. सभी विभाग के अधिकारी और मंत्री मौजूद.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पहुंचे आरा कोर्ट

आरा. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पहुंचे आरा कोर्ट,पत्नी ज्योति सिंह भी पहुंची फैमिली कोर्ट,फैमिली कोर्ट में आज है दोनों की तारीख, पवन सिंह का दूसरी पत्नी से तलाक से जुड़ा है मामला. चंद मिनटों बाद ही दोनों कोर्ट से निकल गये. कोर्ट में पेशी के दौरान जज ने दोनों को अपने चैंबर में थोड़ी देर बैठाकर काउंसिंग भी किए हैं.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

शेखपुरा. भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट. मारपीट की घटना में तीन लोग घायल. सभी घायल को सदर अस्पताल कराया गया भर्ती. सेवाड़ा के अरुयावारा गांव की घटना.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक

मधुबनी- नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक. मधुबनी स्टेशन पर शहीद एक्सप्रेस से उतारा गया. बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में इलाजरत.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

मंच टूटा, मौजूद थे DyCm तारकिशोर प्रसाद कई लोग हुए जख्मी

बेगूसराय. सत्संग समारोह के दौरान मंच टूटा. मंच पर मौजूद थे DyCm तारकिशोर प्रसाद. कई लोग हुए जख्मी, जिला अध्यक्ष का पैर टूटा. मटिहानी प्रखंड के रचियाही गांव की घटना .समारोह में तारकिशोर प्रसाद उद्घाटन करने पहुंचे थे‌.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

केयरटेकर को मारी गोली

बेगूसराय में अपराधियों का बढ़ा आतंक. मोबाइल टावर के केयरटेकर को मारी गोली. घायल केयरटेकर का अस्पताल में इलाजरत. बखरी थाना के गुदार घाट के पास की घटना.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

मधुबनी. सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत. हरलाखी थाना क्षेत्र के कौआहा गांव की घटना.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

विधानपरिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार विधानपरिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान. 7 सीटों पर बिहार विधानपरिषद का होगा चुनाव. 2 जून से होगा नामांकन और 20 जून को मतदान. सात MLC का हो रहा है कार्यकाल पूरा. चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

लुटुआ थाना क्षेत्र से माओवादी संदीप का मिला शव

गया. लुटुआ थाना क्षेत्र से माओवादी संदीप का मिला. शव झारखंड सरकार ने संदीप पर रखा है 50 लाख का ईनाम. बिहार समेत अन्य राज्यों में 84 लाख का इनामी था. संदीप माओवादी संदीप के खिलाफ 100 से अधिक मामला है. दर्ज बांकेबाजार के बाबूराम डीह गांव का रहने वाला था संदीप.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

NIT के निदेशक को मिली जान से मारने की धमकी

पटना- NIT के निदेशक को मिली जान से मारने की धमकी. ईमेल से मिली निदेशक के परिवार को अपहरण करने की धमकी. धमकी को लेकर पीरबहोर थाने में मामला दर्ज. पीरबहोर थाना और साइबर सेल की टीम जांच में जुटी.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

वाहन की चपेट में आने से दरोगा की मौत

सीवान. वाहन की चपेट में आने से दरोगा की मौत. गश्ती के दौरान सुरेंद्र कुमार को वाहन ने कुचला. सदर अस्पताल लाने के क्रम में घायल की मौत. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टीकड़ी के पास की घटना.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

सड़क हादसे में जख्मी बाइक सावर की मौत

शिवहर. सड़क हादसे में जख्मी बाइक सावर की मौत. पिपाराही थाना क्षेत्र के बसहीया गांव की घटना.

1:57 PM. 26 May 22 1:57 PM. 26 May

लापता ट्रैक्टर चालक का शव बरामद

बेगूसराय. लापता ट्रैक्टर चालक का शव बरामद. बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव का मामला. हत्या कर शव को डाला में रख घर के पास छोड़ा. मौके पर पुलिस पहुंच छानबीन में जुटी.

8:44 AM. 26 May 22 8:44 AM. 26 May

पटना के 44 पंचायतों में योजनाओं को जांचने पहुंचे अधिकारी

पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह समेत विभिन्न अधिकारियों ने जिले की 44 पंचायतों का निरीक्षण किया. निरीक्षण कार्य के लिए संबंधित पदाधिकारियों को एक-एक पंचायत आवंटित किया गया था. डीएम खुद फतुहा प्रखंड की पितांबरपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. डीएम ने अधिकारियों को विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >