Bihar Breaking News LIVE: छपरा में डिरेल हुई मालगाड़ी, छपरा सिवान के बीच रेल आवागमन बाधित

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
7:26 PM. 22 May 22 7:26 PM. 22 May

पटना की कुख्यात महिला रेणु देवी गिरफ्तार

पटना की कुख्यात महिला रेणु देवी को मुजफ्फरपुर से STF की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. UAPA एक्ट सहित कई अन्य गंभीर मामले है दर्ज.

7:26 PM. 22 May 22 7:26 PM. 22 May

खगड़िया में डूबने से मासूम की मौत

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में उसराहा के पोखर में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने शव को पोखर से किया बरामद.

7:26 PM. 22 May 22 7:26 PM. 22 May

छपरा में डिरेल हुई मालगाड़ी

सिवान से छपरा की तरफ जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी के तीन डब्बे डिरेल हो गए जिससे आवागमन बाधित हो गया.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

किशोरी का किया अपहरण

नवादा. बदमाशों ने किशोरी का किया अपहरण. 23 दिन पहले किशोरी के साथ हुआ था दुष्कर्म. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

घरेलू कलह से परेशान वृद्ध ने खाया जहर

जमूई. घरेलू कलह से परेशान वृद्ध ने खाया जहर. इलाज के दौरान घायल वृद्ध की हुई मौत. नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर की घटना. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

एक व्‍यक्ति की मौत

मधुबनी. आपसी विवाद में हिंसक झड़प. एक व्‍यक्ति की मौत, दो घायल. घटना कलुआही थाना के बख्सी टोला की है. गांव में तनाव का माहौल.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

गोपालगंज. वाहन ने बाइक में मारी टक्कर. घटनास्थल पर बाइक सवार व्यक्ति की मौत. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी. गोपालपुर थाने के विशुनपुरा के पास की घटना.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

पटना के गंगा में नहाने के दौरान 6 डूबे, 4 की मौत

पटना के बुद्धा कॉलोनी घाट पर हादसा. गंगा में नहाने के दौरान 6 डूबे, 4 की मौत. मौके पर NDRF की टीम पहुंची.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

कुख्यात नक्सली मुकेश खैरा गिरफ्तार

मुंगेर. कुख्यात नक्सली मुकेश खैरा गिरफ्तार. मुखिया परमानंद टुड्डू की हत्या में था संलिप्त. STF और लड़ाईयां टांड़ पुलिस ने की कार्रवाई.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

मनचलों ने की दादा की हत्या

मधुबनी. दादा ने पोती से छेड़खानी का किया विरोध. विरोध करने पर मनचलों ने की दादा की हत्या. कलुआही थाना क्षेत्र के बक्सी टोल की घटना. मामले को दबाने का SHO पर लगा आरोप.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

पेड़ से लटका युवक का शव बरामद

खगड़िया. पेड़ से लटका युवक का शव बरामद. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी. महेशखूंट थाना इलाके के सपहा बगीचे की घटना.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

फौजी की पत्नी से छिनतई

पटना में बेखौफ लूटेरों का आतंक जारी फौजी की पत्नी से चैन और मंगलसूत्र की लूट बाइक सवार लूटेरों ने घटना को दिया अंजाम. गर्दनीबाग के जनता फ्लैट के पास की घटना. गर्दनीबाग थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी.

3:50 PM. 22 May 22 3:50 PM. 22 May

जदयू कार्यालय में बैठक, नीतीश कुमार रहेंगे मौजूद

पटना. JDU कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक. सीएम नीतीश की अध्यक्षता में होगी. बैठक पार्टी के दिग्गज नेता बैठक में होंगे शामिल. जदयू कार्यकर्ताओं से नेता करेंगे मुलाकात.

1:00 PM. 22 May 22 1:00 PM. 22 May

नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 30 वर्षों की सजा

गया. 10 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के एक मामले में अदालत ने दोषी पाये गये अभियुक्त को 30 साल की सजा सुनायी है. पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार उपाध्याय ने दोषी कारू प्रसाद को 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया. यह जुर्माने की राशि पीड़िता को देने का आदेश भी दिया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर अभियुक्त को एक साल की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी.

1:00 PM. 22 May 22 1:00 PM. 22 May

जालंधर में झुलसने से भागलपुर के एक ही परिवार के तीन की मौत

भागलपुर . लोदीपुर थाना क्षेत्र की अगरपुर माछीपुर पंचायत के पीपरा गांव में विनोद राय के पुत्र राजा राम कुमार (28), उनके पोते नैतिक (5) एवं अंकित (2) की मौत हो गयी. इसमें बहू पोतहू प्रिया देवी भी झुलस गयी है. बेट व पोतों की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया.

1:00 PM. 22 May 22 1:00 PM. 22 May

दो लीची व्यवसायिय को मारी गोली, रेफर

वैशाली. हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के इस्माइपुर में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने दो लीची व्यवसायियों को गोली मार कर घायल कर दिया. पांच की संख्या अपराधी स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचा थे. घायल लीची व्यापारी बेतिया किसोनाबाद निवासी मो अख्तर और मोतिहारी के अमीर खान टोला निवासी स्व हकीम मियां का पुत्र नइम मियां है. दोनों को का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है.

1:00 PM. 22 May 22 1:00 PM. 22 May

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या

पटना सिटी. रुपये के लेन-देन को लेकर तीन दिनों से पड़ोसी से चल रहे विवाद को लेकर बदमाशों ने 22 वर्षीय सूरज कुमार उर्फ चमनिया की गोली मार हत्या कर दी. हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अगमकुआं थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा. पुलिस ने हत्या के इस मामले में एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

1:00 PM. 22 May 22 1:00 PM. 22 May

स्कूल की छत से छलांग लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या

बिहटा में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. एक निजी स्कूल की छत से नशीला जहरीला पदार्थ पी कर एक छात्रा ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. इस घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. छात्रा को आनन-फानन में उठाकर लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गयी. मृत छात्रा की पहचान बिहटा के बिजली ऑफिस के निवासी सतंजय मिश्रा की 17 वर्षीय बेटी सह नवीं की छात्रा ऋतु तिवारी के रूप में हुई है.

1:00 PM. 22 May 22 1:00 PM. 22 May

डेढ़ लाख रुपये छीन अपराधी हुए फरार

पटना के नौबतपुर-शिवाला सड़क पर नगवां गांव के समीप शनिवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को धक्का मारकर डेढ़ लाख रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गये. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ की. इस सिलसिले में पीड़ित नौबतपुर निवासी रिंकल लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

1:00 PM. 22 May 22 1:00 PM. 22 May

छुट्टी पर गये कई डॉक्टर, 15 जून के बाद ऑपरेशन की तारीख

आइजीआइएमएस में अधिकांश डॉक्टरों के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाने से दिल, पेट, दिमाग सहित अन्य मरीजों को इलाज कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऑपरेशन के लिए पहले से दो से तीन महीने की दी गयी तारीख पर पहुंचे मरीजों को अब और आगे की तारीख दी जा रही हैं. 15 जून के बाद बुलाया गया है. अब मरीज अगली तारीख के लिए भटक रहे हैं.

1:00 PM. 22 May 22 1:00 PM. 22 May

समस्तीपुर में छात्र की मौत पर विवि परिसर में हंगामा

समस्तीपुर के राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बीती रात एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी. आक्रोशित छात्रों ने विवि के वाहन में आग लगा दी. छात्रों ने एक एम्बुलेंस सहित रजिस्ट्रार एवं चिकित्सक के कार में भी आग लगाकर जला दिया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और मोर्चा संभाला. पुलिस को इस दौरान 30 राउंड से अधिक हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >