Bihar Breaking News LIVE: खान मंत्री के आप्त सचिव के खिलाफ जांच के आदेश

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

खान मंत्री के आप्त सचिव के खिलाफ जांच के आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और खान मंत्री जनक नाम के तत्कालीन आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार के खिलाफ सरकार ने विभागीय जांच का आदेश दिया

9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

प्राइवेट कंपनी के चार सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

कटिहार- प्राइवेट कंपनी के चार सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस और अवैध हथियार के साथ बैंक और कैश वैन की सुरक्षा का मामला, नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, चार बंदूक, 10 गोली, फर्जी आईकार्ड बरामद.

9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका रद्द

पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना का विरोध करने के दौरान उत्पात, राष्ट्रीय सम्पत्ति को हानि और अराजकता फैलाने वाले तत्वों को सहयोग करने वाले लोगों की जांच कराने के लिए दायर जनहित याचिका को रद्द किया.

9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

BPSC पेपर लीक कांड के प्रमुख अभियुक्त का आर्म्स लाइसेंस रद्द

BPSC पेपर लीक कांड के प्रमुख अभियुक्त का आर्म्स लाइसेंस रद्द. प्रिंसिपल और केंद्र अधीक्षक शक्ति कुमार का आर्म्स लाइसेंस रद्द. गया के रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज से जुड़े हैं आरोपी

9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

छात्र ने 6 मंजिला हॉस्टल कूदकर जान दी

पटना- इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र ने 6 मंजिला हॉस्टल कूदकर जान दी, बक्सर से तीन दिन पहले आया था हॉस्टल, पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का मामला.

9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

गांजा तस्करी के मामले में चार लोग दोषी करार

मधुबनी- गांजा तस्करी के मामले में चार लोग दोषी करार, ADJ 1 ने सुनाया फैसला, मधवापुर थाना पुलिस ने दो स्कार्पियो से 270 किलो नेपाली गांजा के साथ चार तस्करों को किया था गिरफ्तार

9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला

सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार ने बिहार अपर समाहर्ता और उप सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है.

9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

82 प्रखंड विकास पदाधिकारी का तबादला

पटना- 82 प्रखंड विकास पदाधिकारी का तबादला. ग्रामीण विकास विभाग ने अधिसूचना किया जारी. कई जिलों के प्रखंड विकास पदाधिकारी बदले गए.

9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

अदालत में पुलिस ही लेकर आयी थी विस्फोटक

पटना सिविल कोर्ट में ब्लास्ट मामले में खुलासा, अदालत में पुलिस ही लेकर आई थी विस्फोटक, कोर्ट का आदेश लेने से पहले ही हुआ ब्लास्ट, धमाके में दारोगा सहित तीन लोग हुए घायल.

9:52 PM. 1 Jul 22 9:52 PM. 1 Jul

चौकीदार की दबंगई

चौकीदार की दबंगई : वार्ड पार्षद भाई को पिटता देख बचाने आई बहन की पीट-पीट कर हत्या…पुलिस ने आरोपी चौकीदार को किया गिरफ्तार

2:22 PM. 1 Jul 22 2:22 PM. 1 Jul

पटना सिविल कोर्ट में ब्लास्ट, अगमकुआं थाना के एक दारोगा जख्मी

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना सिविल कोर्ट में ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में अगमकुआं थाना के एक दारोगा जख्मी हो गये है. टेबल पर बरामद बारुद रखा गया था. वहीं पीरबहोर थाने पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

2:22 PM. 1 Jul 22 2:22 PM. 1 Jul

कटिहार में CSP संचालक से 10 लाख की लूट

कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर 10 लाख रुपये लूट लिए है. CSP संचालक की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2:22 PM. 1 Jul 22 2:22 PM. 1 Jul

बक्सर नगर परिषद का वार्ड पार्षद चढ़ा मोबाइल टावर पर

बक्सर नगर परिषद का वार्ड पार्षद मोबाइल टावर पर चढ़ गया. वार्ड में अतिक्रमण कर रखे एक गुमटी हटाने और वार्ड इलाके में जलजमाव की समस्याओं के निदान की मांग पर अड़ा रहा.

2:22 PM. 1 Jul 22 2:22 PM. 1 Jul

नालंदा में युवक की गला रेतकर हत्या

नालंदा में युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है. यह घटना सरमेरा थाना क्षेत्र की चेरो गांव की है. इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

2:22 PM. 1 Jul 22 2:22 PM. 1 Jul

सुलतानगंज के अब्जूगंज गंगा घाट पर एक ही परिवार के छह लोग डूबे 

सुलतानगंज के अब्जूगंज गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक ही परिवार के छह लोग डूब गये. एसडीआरएफ टीम ने अब तक तीन लोगों का शव बरामद किया है. अन्य की तलाश जारी है. गंगा घाट पर बीडीओ, सीओ के नेतृत्व में खोजबीन जारी है. जानकारी के अनुसार ललिता देवी, उनकी पुत्री सुप्रिया कुमारी, काजल कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है. तीनों के रेफरल अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक काजल कुमारी लख्खीसराय के कजरा के रहने वाली है. नाना के श्राद्ध कर्म में भाग लेने अब्जूगंज ननीहाल आयी थी.

2:22 PM. 1 Jul 22 2:22 PM. 1 Jul

चावल के अभाव में 60 स्कूलों में एमडीएम बंद

मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के 60 स्कूलों में चावल के अभाव में एमडीएम बंद है. इस कारण करीब तीन हजार छात्र छात्राएं एमडीएम के लाभ से वंचित हो रहे हैं. इसको लेकर एमडीएम प्रभारी रंजीत ठाकुर ने जिला एमडीएम प्रभारी को पत्र भेजकर एमडीएम बंद स्कूलों में शीघ्र चावल उपलब्ध कराने की मांग की है.

2:22 PM. 1 Jul 22 2:22 PM. 1 Jul

मिट्टी का सैंपल नहीं जमा करने पर 32 कृषि समन्वयकों से स्पष्टीकरण

मुजफ्फरपुर जिले में 32 कृषि समन्वयकों ने जांच के लिए तय समय पर मिट्टी का सैंपल विभाग को नहीं उपलब्ध कराया है. कार्य में लापरवाही को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने संबंधित सभी कृषि समन्वयक से शो कॉज किया है. इसके साथ ही मिट्टी का सैंपल जमा करने के लिए 5 जुलाई तक का डेड लाइन तय कर दिया है.

2:22 PM. 1 Jul 22 2:22 PM. 1 Jul

समस्तीपुर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

समस्तीपुर में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के विरोद्ध में आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग को जाम कर दिया. इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

2:22 PM. 1 Jul 22 2:22 PM. 1 Jul

इमामगंज अंचल का नाजिर 19 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

गया जिले के इमामगंज अंचल कार्यालय के नाजिर अजीत कुमार सिंह को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने 19 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों के बीच हड़कंप मचा है.

9:56 AM. 1 Jul 22 9:56 AM. 1 Jul

ट्रेन से 81.60 लाख के सोने के साथ तीन युवक गिरफ्तार

पटना. डीआरआई के अधिकारी व गया आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को गाड़ी संख्या 12987 सियालदहअजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर 1.6 किलोग्राम सोने के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. बरामद सोने की कीमत 81 लाख 60 हजार रुपये है. गिरफ्तार युवकों की पहचान रोहतास जिले के रहनेवाले विशाल कुमार, राजन कुमार सोनी व आशीष राज के रूप में की गयी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >