Bihar Bank Holiday: दिसंबर में छुट्टियों की भरमार, 10 दिन बंद बैंक रहेंगे, देंखे लिस्ट

Bihar Bank Holiday: 2024 के आखिरी महीने में बिहार के बैंकों में 10 दिन अवकाश रहेगा. इसमें साप्ताहिक, राष्ट्रीय और क्षे‍त्रीय छुट्टियां शामिल हैं. आइए जानते हैं कि बिहार में दिसंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे.

Bihar Bank Holiday: साल के आखिरी महीने में बैंक कर्मियों के लिए छुट्टियों की भरमार है. बिहार में इस महीने में 10 दिन बैंक अलग-अलग वजहों से बंद रहेगा.  सभी बैंक महीने के प्रत्येक रविवार के साथ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहता है. इसके अलावा कुछ खास अवसरों पर बैंक बंद रहता है.

अवकाश के दिन कैसे होगा लेनदेन

दिसंबर महीने में जिस-जिस दिन बैंक बंद रहेंगे उस दिन ग्राहक डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस और नेट बैंकिंग जैसे तरीकों को अपनाकर ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.  ऑनलाइन माध्यम से ग्राहक बिलों का भुगतान, फोन रिचार्ज, पैसे ट्रांसफर, यात्रा के लिए होटल और टिकट बुक और अपने खर्च की डिटेल देखने जैसी जरूरी चीजें कर सकते हैं.

छुट्टियों की लिस्ट

1 दिसंबर 2024- विश्व एड्स दिवस
8 दिसंबर 2024- रविवार
10 दिसंबर 2024– मानवाधिकार दिवस
11 दिसंबर 2024– यूनिसेफ जन्मदिन
14 दिसंबर 2024– महीने का दूसरा शनिवार
15 दिसंबर 2024– रविवार
25 दिसंबर 2024– क्रिसमस
26 दिसंबर 2024– बॉक्सिंग डे
28 दिसंबर 2024– महीने का चौथा शनिवार
29 दिसंबर 2024– रविवार

इसे भी पढ़ें: पटना- मोकामा ग्रीनफील्ड फोर-लेन पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >