बेटे की मौत के पिता ने सरकार पर खड़े किये सवाल

आरा/जगदीशपुर : बेटे की मौत से पिता गजेंद्र मिश्र के अंदर गम से ज्यादा सरकार के प्रति आक्रोश दिखा. उन्होंने व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार पर कोई फर्क पड़नेवाला नहीं है. लादेन पाकिस्तान में छुपा हुआ था तो ओबामा ने ढूंढ़ निकाला था. अगर सरकार चाहेगी, तो नक्सलियों को खोज कर […]

आरा/जगदीशपुर : बेटे की मौत से पिता गजेंद्र मिश्र के अंदर गम से ज्यादा सरकार के प्रति आक्रोश दिखा. उन्होंने व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार पर कोई फर्क पड़नेवाला नहीं है. लादेन पाकिस्तान में छुपा हुआ था तो ओबामा ने ढूंढ़ निकाला था. अगर सरकार चाहेगी, तो नक्सलियों को खोज कर उसका खात्मा कर सकती है.

कितना बड़ा छत्तीसगढ़ है और सरकार के पास इतनी बड़ी फौज है लेकिन ऐसा किया नहीं जा रहा है. अपने घर के लोगों ने ही बेटे को मार दिया तकलीफ इस बात की है. अच्छा तो यह होता कि बेटा सेना में होता और विदेशियों के हाथों शहीद होता. उन्होंने कहा कि हमारे जैसे गरीब परिवार के बेटे के मरने से सरकार को क्या फर्क पड़ता है.

इसके लिए सरकार जिम्मेवार है. पहले 12 मरे थे, तो क्या कार्रवाई हुई. अब 25 मरे है तो क्या होगा. हमारे जैसे गरीब ऐसे ही मरते हैं. उन्होंने कहा कि बेटे के जाने के बाद अब रोटी की भी समस्या पैदा हो गयी है.

पिता ने कहा, सेना में विदेशियों के हाथ शहीद होने पर होता गर्व
लादेन को ओबामा ने ढूंढ़ निकाला, तो सरकार नक्सलियों को क्यों नहीं ढूंढ़ रही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >