स्कूल का रास्ता अवरुद्ध किये जाने से पढ़‍ाई बाधित

पीरो : हसन बाजार ओपी के पचमा गांव स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय का रास्ता विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. गत दो दिनों से एक पक्ष के लोगों द्वारा स्कूल तक आने- जानेवाले रास्ते को बांस- बल्ले से अवरुद्ध कर दिये जाने के कारण छात्र- छात्राओं का स्कूल आना- जाना बंद है. इस […]

पीरो : हसन बाजार ओपी के पचमा गांव स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय का रास्ता विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. गत दो दिनों से एक पक्ष के लोगों द्वारा स्कूल तक आने- जानेवाले रास्ते को बांस- बल्ले से अवरुद्ध कर दिये जाने के कारण छात्र- छात्राओं का स्कूल आना- जाना बंद है.

इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल तक आने जाने के लिए बिहार सरकार की जमीन पर रास्ता बनाया गया है लेकिन गांव के ही कुछ लोग उक्त जमीन को अपनी निजी जमीन बता कर लंबे समय से विवाद खड़ा करते आ रहे हैं. इसको लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी द्वारा पीरो के अंचलाधिकारी के पास आवेदन देकर विवाद के निबटारे का अनुरोध किया गया था पर अंचल कार्यालय द्वारा इस विवाद के निबटारे के लिए कोई विशेष पहल नहीं की गयी. ऐसे में जमीन पर अपना दावा करनेवाले लोग बार-बार स्कूल के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया जा रहा है.
प्रधानाध्यापिका के अनुसार गत सितंबर माह में उक्त लोगों द्वारा रास्ता अवरुद्ध किये जाने से कई दिनों तक विद्यालय का पठन- पाठन ठप था. इसके बाद सीओ ने मौखिक आदेश देकर तत्काल रास्ते को अवरुद्ध मुक्त कराया था. इधर बुधवार को एक बार फिर स्कूल के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है. विरोध करने पर रास्ता अवरुद्ध करनेवाले लोग मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं, जिसके कारण स्कूल के शिक्षक व छात्र उस रास्ते से आने- जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >