तार फिक्स कर बिजली देने की योजना फेल

योजना लागू होने के कुछ माह बाद उपभोक्ताओं ने फेज बदलना किया शुरू आरा : बिजली की चोरी रोकने, वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के नियंत्रित करने को लेकर बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लिए गाइड लाइन जारी की गयी थी. इसके अनुसार उन्हें पोल से बिजली लेने के लिए किसी एक फेज में अपना तार फिक्स […]

योजना लागू होने के कुछ माह बाद उपभोक्ताओं ने फेज बदलना किया शुरू

आरा : बिजली की चोरी रोकने, वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के नियंत्रित करने को लेकर बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लिए गाइड लाइन जारी की गयी थी. इसके अनुसार उन्हें पोल से बिजली लेने के लिए किसी एक फेज में अपना तार फिक्स कर बिजली लेने की योजना थी. योजना लागू होने के बाद विभाग के कर्मियों द्वारा नगर में सभी उपभोक्ताओं के मुख्य तार को पोल से फिक्स कर दिया गया. यह कार्य महीनों तक चला, तब जाकर यह योजना पूरी हो पायी. इसमें विभाग की काफी राशि खर्च हुई. पर कुछ ही माह के बाद लोगों ने फिक्स तार को खोल कर टोका फंसाने का काम शुरू कर दिया. इस बात को जानने के बाद भी विभाग द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी तथा अपनी ही योजना को असफल होने के लिए छोड़ दिया गया.
चोरी रोकने व वोल्टेज कंट्रोल की थी योजना : वोल्टेज के उतार -चढ़ाव की शिकायतों के मद्देनजर विभाग द्वारा टोका फंसाने की जगह तार फिक्स करने का कार्य किया गया. इसके तहत विभाग द्वारा लोड को देख कर उपभोक्ताओं को फेज के अनुसार उनके घरों में जानेवाले तार को मेन तार से फिक्स किया गया. वहीं इसके माध्यम से बिजली चोरी को रोकने की योजना थी. विभाग की योजना के अनुसार जो वास्तविक उपभोक्ता हैं. उनका तार फिक्स हो जाने के बाद उन गलत लोगों को पकड़ने में आसानी होगी. जो टोका फंसा कर घरों में बिजली ले जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >