भोजपुर : दो गरीबों के बेटे (लालू प्रसाद व नीतीश कुमार) का एक होकर राज्यहित में काम करना भाजपा को हजम नहीं हो रहा है. इसके चलते भाजपा के लोग महागंठबंधन को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन इनकी यह मंशा सफल नहीं होगी.
उक्त बातें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहिया स्थित इंटर उच्च विद्यालय के मैदान पर समाजवादी नेता पंडित रामानंद तिवारी की 38वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि उनके परिवार को जान-बूझ कर बदनाम किया जा रहा है. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बिहिया चौरास्ता से सलेमपुर तक 21.5 करोड़ की लागत से बननेवाली सड़क व पुलिया के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.
