सेहरा बांधने से पहले ही युवक की हुई मौत

आरा : पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मंगलवार की रात कमांडर और बाइक की टक्कर में हुई एक युवक की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. सेहरा बांधने के पहले ही युवक घटना का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद युवक राजू का तिलक […]

आरा : पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मंगलवार की रात कमांडर और बाइक की टक्कर में हुई एक युवक की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. सेहरा बांधने के पहले ही युवक घटना का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद युवक राजू का तिलक आनेवाला था. 14 को तिलक तथा 18 अप्रैल को राजू की शादी होनेवाली थी.

इसी बीच मंगलवार की देर रात वह अपने ही शादी का कार्ड बाट कर गांव लौट रहा था इसी बीच हादसे का शिकार हो गया. उसकी मौत से न सिर्फ उसके परिवार और गांव में मातम है बल्कि जहां उसकी शादी तय हुई थी, लड़की के घर वालों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है.

बता दें कि राजू और उसका दोस्त दोनों कार्ड बांट कर लौट रहा था. इसी बीच सेंदहां मोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गया. जख्मी लल्लू तरारी थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव का निवासी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसे क्या पता था की जिस गाड़ी पर वह बैठक र जा रहा है उस पर मौत सवार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >