ट्रेन से मिली छह माह की मासूम बच्ची परिजनों की तलाश

आरा : ट्रेन से आरा रेलवे स्टेशन से मिली एक छह माह की बच्ची के परिजनों की तलाश पुलिस कर रही है. जीआरपी ने ट्रेन से बरामद बच्ची को बाल संरक्षण इकाई के हवाले कर दिया है. डीएमयू ट्रेन से रात के 12 बजे एक दातून बेचनेवाले को बच्ची मिली थी, जिसने जीआरपी को इसकी […]

आरा : ट्रेन से आरा रेलवे स्टेशन से मिली एक छह माह की बच्ची के परिजनों की तलाश पुलिस कर रही है. जीआरपी ने ट्रेन से बरामद बच्ची को बाल संरक्षण इकाई के हवाले कर दिया है.

डीएमयू ट्रेन से रात के 12 बजे एक दातून बेचनेवाले को बच्ची मिली थी, जिसने जीआरपी को इसकी सूचना दी थी. जीआरपी को सूचना देने के बाद वह बच्ची को लेकर अपने गांव चला गया था. इसके बाद बाल संरक्षण इकाई को जीआरपी ने सूचना दी.
बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बच्ची को लेकर गये व्यक्ति को बुलाया गया. इसके बाद बच्ची को पटना प्रयास भारती ट्रस्ट में रखा गया है.
बाल संरक्षण इकाई की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने बताया कि 29 मार्च को जमुई जिले के गैसाडिह निवासी मिंटू दास को डीएमयू ट्रेन से रात को 11 बजे बच्ची मिली थी. उसने बच्ची मिलने की सूचना जीआरपी को दी थी
और इसके बाद बच्ची को लेकर अपने गांव चला गया. 31 मार्च को जीआरपी के सहयोग से उसे बुलाकर बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया. उन्होंने बताया कि बच्ची की मां- बाप की तलाश की जा रही है.
जीआरपी ने बाल संरक्षण इकाई के हवाले बच्ची को किया
डीएमयू ट्रेन से रात को 12 बजे बच्ची को किया गया था बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >