पूजा करने जा रही युवती को ट्रक ने रौंदा, मौत

शाहपुर : थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एनएच 84 पर शाहपुर एवं बिलौटी गांव के बीच कुंडवा शिवमंदिर के समीप सोमवार की सुबह ट्रक ने एक युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के समय युवती कुंडवा शिवमंदिर पूजा करने जा रही जा रही थी. इलाज के लिए पटना ले जाने […]

शाहपुर : थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एनएच 84 पर शाहपुर एवं बिलौटी गांव के बीच कुंडवा शिवमंदिर के समीप सोमवार की सुबह ट्रक ने एक युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के समय युवती कुंडवा शिवमंदिर पूजा करने जा रही जा रही थी. इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में युवती की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बिलौटी गांव निवासी जितेंद्र तिवारी की 18 वर्षीया पुत्री संजु कुमारी मंदिर में पूजा करने जा रही थी. इसी क्रम में अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी,

जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

घायल युवती को ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में घायल युवती ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक के खलासी को पकड़ लिया है और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >