आरा/संदेश : जनसंवाद मंच बिहार के द्वारा संदेश प्रखंड मुख्यालय पर पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता रवींद्र चंद्रवंशी एवं संचालन मारकंडे कुशवाहा ने किया. धरना के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा एवं जनसंवाद मंच के भोजपुर जिला संयोजक जागा कुशवाहा थे.
दलालों के माध्यम से हो रही योजनाओं में लूट: कुशवाहा
आरा/संदेश : जनसंवाद मंच बिहार के द्वारा संदेश प्रखंड मुख्यालय पर पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता रवींद्र चंद्रवंशी एवं संचालन मारकंडे कुशवाहा ने किया. धरना के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा एवं जनसंवाद मंच के भोजपुर जिला संयोजक जागा कुशवाहा थे. […]

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि जिले के साथ-साथ प्रखंडों में सरकारी योजनाओं की लूट हो रही है. यहां के सभी पदाधिकारी से कर्मचारी तक दलालों के माध्यम से लूट में लगे हुए हैं. प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी, जनवितरण मे राशन-केराेसिन की लूट मची हुई है. सही लाभुकों के बजाय दूसरे लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. उदाहरण के लिए जमुआव पंचायत, पंडुरा पंचायत, बागा पंचायत में सूचियों की जांच की जा सकती है, जिसमें दो-दो बार सूची में गड़बड़ी है.
वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर महीने सहायिका सेविका के द्वारा मनमाने ढंग से केंद्र चलाया जा रहा है. इस मौके पर मुन्ना राम, सरजू कुशवाहा, मुमताज अली, श्याम नंदन कुशवाहा, मदन शर्मा, उपेंद्र पासवान, शंभुनाथ सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.