ट्रैक्टर के धक्के से युवक की मौत

आरा : गजराजगंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप रविवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. जिससे साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी युवक को ईलाज के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को […]

आरा : गजराजगंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप रविवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. जिससे साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी युवक को ईलाज के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया.

इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी़ जानकारी के अनुसार मृत युवक धर्मेंद्र रजक बताया जाता है जो नगर थाना क्षेत्र के आरण्य देवी मुहल्ले का निवासी है. इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि उक्त युवक साइकिल से आरा आ रहा था.
तभी कारीसाथ गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजन खबर मिलते ही सदर अस्पताल दौड़े चले आये. जहां स्थिति को देखकर रोने-धोने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >