दो थानों की पुलिस ने खदेड़ कर ट्रक को पकड़ा
आरा/चरपोखरी. चरपोखरी व गड़हनी थाना पुलिस ने शनिवार को कालाबाजारी का अनाज लेकर जा रहे दो ट्रकों को पकड़ लिया. ट्रक को पकड़ने के बाद उसमें लदे 50 क्विंटल अनाज को भी जब्त कर लिया गया है. साथ ही इसकी सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दे दी गयी है, जिसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जब्त किये गये अनाज की जांच कर रहे है. बताया जा रहा है
कि सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला को कालाबाजारी के अनाज की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एसडीओ ने चरपोखरी थाना पुलिस एवं गड़हनी थाना पुलिस को निर्देश दिया. निर्देश मिलते ही दोनों थाना की पुलिस ने चरपोखरी थानांतर्गत गड़हनी बाजार में स्थित एफसीआइ के गोदाम के पास से ट्रक को पकड़ लिया और उसमें लदे 50 क्विंटल अनाज को जब्त कर लिया.
एक ट्रक में 20 क्विंटल तथा दूसरे में 30 क्विंटल था. बाद में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पहुंचने के बाद पूरे अनाज की जांच की गयी.
