समाहरणालय के समक्ष दिया धरना

10 को जेल भरो अभियान एवं 20 को मुख्यमंत्री का घेराव किया जायेगा आरा : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सेविका व सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही. जिले के 2174 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका रहा. चार हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका 18 सूत्री मांगों के समर्थन […]

10 को जेल भरो अभियान एवं 20 को मुख्यमंत्री का घेराव किया जायेगा
आरा : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सेविका व सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही. जिले के 2174 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका रहा.
चार हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका 18 सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ में जम कर नारेबाजी की. इसके साथ ही सेविका व सहायिका ने समाहरणालय के समक्ष धरना भी दिया. मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन पर डटे रहने का एलान किया गया है.
धरने को संबोधित करते हुए पूनम देवी ने कहा कि महंगाई बढ़ने के बाद भी सरकारी कर्मी के दर्जे की बात तो दूर मानदेय में भी वृद्धि नहीं की गयी है. सरकार की दोहरेनीति के कारण हमें सड़क पर उतरना पड़ा. मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी. वर्ष 2011 से मानदेय में एक कौड़ी की वृद्धि नहीं हुई है. जबकि इस अवधि में महंगाई पांच से दस गुना बढ़ी है.
महिला सशक्तीकरण का झूठा नारा देने वाली केंद्र व राज्य की सरकारें संवेदनहीन बनकर, मानवाधिकारों तथा श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ा रही है. इसी कड़ी में 10 अप्रैल को जेल भरो अभियान तथा 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री का घेराव किया जायेगा. सभा को संबोधित करने वालों में जिला पार्षद माया देवी, एटक नेता नागेंद्र राम, डाॅ दूधनाथ चौधरी, निशा शरण, नंदिनी पांडेय, मीना देवी, गीता पांडेय, शोभा देवी, रिंकी देवी आदि थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >