14 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, गये जेल

आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शहर के शीतल टोला मुहल्ले से 14 लीटर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था. जिन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया. पकड़े गये लोगों में रामजी मुसहर, महावीर राम, भाई लाल मुसहर तथा बेताब मुसहर बताये जाते हैं. सभी […]

आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शहर के शीतल टोला मुहल्ले से 14 लीटर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था. जिन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया. पकड़े गये लोगों में रामजी मुसहर, महावीर राम, भाई लाल मुसहर तथा बेताब मुसहर बताये जाते हैं. सभी लोगों को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि शितल टोला मुसहर टोली में काफी दिनों से ये लोग चुपके चोरी शराब बेच रहे थे. सूचना के आधार पर इन्हें धर दबोचा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >