मिनी बस नहर में गिरी दर्जन भर यात्री जख्मी

आरा/ अरवल : जिले के पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप गुरुवार को यात्रियों से भरी मिनी बस नहर में पलट गयी, जिससे उसमें सवार दर्जन भर यात्री जख्मी हो गये. इस घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गयी. आस-पास गांव के लोग मौके पर पहुंच गये और घायलों को मिनी बस […]

आरा/ अरवल : जिले के पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप गुरुवार को यात्रियों से भरी मिनी बस नहर में पलट गयी, जिससे उसमें सवार दर्जन भर यात्री जख्मी हो गये. इस घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गयी. आस-पास गांव के लोग मौके पर पहुंच गये और घायलों को मिनी बस के अंदर से निकाल कर इलाज के लिए भिजवाया.

घायलों में अरवल जिले के इटवारामपुर चौरम गांव निवासी गिरधारी नट की पत्नी सतबकिया देवी तथा उनका पुत्र संजय नट, नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी निवासी राजमुन्ना देवी, संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे निवासी गौरीशंकर नट, इसी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी कलू नट शामिल है. बताया जा रहा है कि मिनी बस बिछियांव गांव से आरा की तरफ आ रही थी, तभी भगवानपुर पुल के समीप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण गाड़ी नहर में पलट गयी. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मिनी बस को जब्त कर इस संबंध में मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >