प्रतिशोध में मारी गोली पूछताछ. आरोपितों ने स्वीकारा अपना जुर्म

कहा, बाइक से धक्का लगने पर की थी मारपीट, बदले में की फायरिंग मामला पेट्रोल पंप व्यवसायी के पुत्र पर गोली चलाने का आरा : व्यवसायी पुत्र पर हमला करने के मामले में रिमांड पर लिये गये आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि घटना के […]

कहा, बाइक से धक्का लगने पर की थी मारपीट, बदले में की फायरिंग

मामला पेट्रोल पंप व्यवसायी के पुत्र पर गोली चलाने का
आरा : व्यवसायी पुत्र पर हमला करने के मामले में रिमांड पर लिये गये आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि घटना के दो दिन पहले व्यवसायी पुत्र चंदन सिंह के साथ बाइक से धक्का लगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें चंदन सिंह द्वारा आरोपितों के साथ मारपीट की गयी थी.
इसी के प्रतिशोध में आरोपितों ने व्यवसायी पुत्र पर गोली चलायी थी, जिसमें चंदन सिंह जख्मी हो गये थे. आरोपितों ने पुलिस के समक्ष और भी कई राज खोले हैं, जिसकी गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है. अन्य मामलों में भी आरोपितों से पूछताछ चल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि शहर में हुए पूर्व के तीन मामलों में भी इन आरोपितों की संलिप्तता है. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. बुधवार को आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.
क्या था मामला
एक सप्ताह पूर्व शहर के व्यवसायी मोहन सिंह के पुत्र चंदन सिंह पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोलियां चलायी थीं. इस घटना के बाद मोहन सिंह के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील यादव व दिवाकर सिंह उर्फ विजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अन्य तीन आरोपी मोनू यादव, अखिलेश यादव तथा दीपक यादव घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे. बाद में बढ़ते पुलिसिया दबिश के कारण तीनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >