गृहरक्षकों का 23 मार्च से धरना देने का ऐलान

आरा : अपनी मांगों को लेकर 11 दिनों से चल रही गृहरक्षकों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही. इस दौरान गृहरक्षकों ने सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. वहीं, कहा कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है. नेताओं को केवल अपने सुख-सुविधा की चिंता है. कर्मचारियों व जनता से कुछ भी लेना-देना नहीं है. […]

आरा : अपनी मांगों को लेकर 11 दिनों से चल रही गृहरक्षकों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही. इस दौरान गृहरक्षकों ने सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. वहीं, कहा कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है. नेताओं को केवल अपने सुख-सुविधा की चिंता है. कर्मचारियों व जनता से कुछ भी लेना-देना नहीं है. अब आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी.

जब तक मांगें मानी नहीं जातीं, तब तक गृहरक्षक चैन से नहीं रहेंगे. पैसे के अभाव में गृहरक्षकों के परिवार का बुरा हाल है, पर सरकार को इसकी चिंता नहीं है. मांगें नहीं मानी गयीं, तो गृहरक्षक उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे. वहीं, 23 मार्च से डीएम के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. जिलाध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने कहा कि विशाल धरना के माध्यम से आंदोलन के अगले कड़ी की शुरुआत होगी. मौके पर रामेश्वर सिंह, रामदयाल सिंह, लाल बहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह, नवरत्न सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >