आरा : संदेश थाना क्षेत्र के बागा फुलाड़ी गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक सुनील कुमार बताया जाता है, जो बागा फुलाड़ी गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि 10 वर्षों से यह शराब पीने का आदि था. बीच में इसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी, जिसे परिजन दिखाने के लिए रविवार को सदर अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गयी. इस संबंध में मृतक के ससुर अजिमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी शिवराम ने बताया कि मृतक आदतन शराबी था.
मना करने के बावजूद भी शराब की लत नहीं छोड़ रहा था. काफी दिनों से तबीयत खराब होने के कारण रविवार को सदर अस्पताल में भरती कराने के लिए लाया जा रहा था.तभी रास्ते में ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में तरह- तरह की बातें हो रही थी. मौत के बाद परिजन शव को लेकर चले गये.
