आग से झुलसी दो महिलाओं की हुई मौत

आरा : आग से झुलसने से दो महिलाओं की मौत शुक्रवार को हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खाना बनाने के दौरान दो महिलाएं आग से झुलस गयी थीं. घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. […]

आरा : आग से झुलसने से दो महिलाओं की मौत शुक्रवार को हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खाना बनाने के दौरान दो महिलाएं आग से झुलस गयी थीं. घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया था.
शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव में होली के दिन खाना बनाने के दौरान ददन पासवान की पत्नी झुलस गयी थी, जिसे बचाने के क्रम में पति ददन पासवान भी आग की चपेट में आ गया था. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. जहां पत्नी पुष्पा देवी ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
वहीं दूसरी ओर संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में 15 मार्च को खाना बनाने के दौरान संतोष सिंह की पत्नी झुलस गयी थी. बचाने के क्रम में संतोष सिंह भी आंशिक रूप से झुलस गया था. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. शुक्रवार को संतोष सिंह की पत्नी मधु देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराया.पंचनामा के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना को लेकर यूडी कांड दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >