ट्रेन से गिर कर 22 वर्षीय युवक की मौत

आरा : दानापुर रेल मंडल के कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के पश्चिम अप लाइन पर ट्रेन से गिर कर सोमवार को 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी. रेल थाना पुलिस ने युवक के शव […]

आरा : दानापुर रेल मंडल के कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के पश्चिम अप लाइन पर ट्रेन से गिर कर सोमवार को 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी. रेल थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम अचानक युवक किसी ट्रेन से गिर गया था. गिरने के बाद उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रैक के किनारे शव होने की सूचना पुलिस को दी गयी. ग्रामीणों द्वारा हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पुलिस को दी गयी थी. पुलिस मौके पर पहुंची, तो जांच-पड़ताल में पाया गया कि युवक ट्रेन से गिर कर मरा है.

प्रधान सचिव पहुंचे अस्पताल तो बदली सूरत
आरा. मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सदर अस्पताल पहुंचे सूरत से लेकर सीरत तक बदल गयी. जहां कल तक चादरें नहीं दिखायी दे रही थीं, जहां मेडिसिन नहीं थी, वहां अस्पताल की रौनक ही बदल गयी थी. प्रधान सचिव के सदर अस्पताल में पहुंचने से पहले ही इमरजेंसी वार्ड से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक की चादरें बदल दी गयी थीं.
सीएस डॉ रास बिहारी सिंह के अलावा डीएस सतीश कुमार सिन्हा, अस्पताल परिसर में चिकित्सक से लेकर कर्मचारी तक दिखायी देने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >