सोन नद में बालू पर एक अज्ञात का शव मिला

कोईलवर : कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोईलवर के वार्ड तीन नार्थ क्लब छठ घाट के सामने सोन नद के किनारे अचेता अवस्था एक 50 वर्षीय व्यक्ति के गिरे होने की सूचना मिली, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कोईलवर लाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. समाचार लिखे जाने […]

कोईलवर : कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोईलवर के वार्ड तीन नार्थ क्लब छठ घाट के सामने सोन नद के किनारे अचेता अवस्था एक 50 वर्षीय व्यक्ति के गिरे होने की सूचना मिली, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कोईलवर लाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी. सूत्रों की माने तो यह अज्ञात व्यक्ति सुरौधा शराब पीने गया होगा . जिसके लौटने के क्रम में मौत हुई होगी. चिकित्सकों ने मौत का कारण नहीं बताया. हालांकि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है . पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >