खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुक तीन माह के अनाज से वंचित

पीरो : खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पीरो अनुमंडल सहित जिले के अधिकतर प्रखंडों में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को गत अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर महीने के अनाज से वंचित होना पड़ा है. अधिकारियों की मानें तो गत तीन महीने का अनाज लैप्स हो गया. इसका कोई माकूल जबाब […]

पीरो : खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पीरो अनुमंडल सहित जिले के अधिकतर प्रखंडों में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को गत अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर महीने के अनाज से वंचित होना पड़ा है. अधिकारियों की मानें तो गत तीन महीने का अनाज लैप्स हो गया. इसका कोई माकूल जबाब विभाग के अधिकारियों के पास नहीं है. पूछे जाने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी से लेकर विभाग के दूसरे अधिकारी गोलमटोल जवाब देकर

अपनी जवाबदेही से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं. इस घालमेल का खामियाजा तो उन हजारों गरीब परिवारों को उठाना पड़ा है, जिनका निवाला छीन लिया गया. जदयू के तरारी प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह कहते हैं कि इसके पीछे विभागीय अधिकारियों की सोची-समझी साजिश है. जदयू नेता ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के भोजपुर दौरे के दौरान वे इस मामले को उनके सामने उठाएगे.

सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन पांडेय ने बताया कि चरपोखरी प्रखंड में अक्तूबर माह के अनाज का आवंटन कुछ डीलरों को मिला है.
पर वे ये बताने से कतराते रहे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >