अज्ञात महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

आरा : सदर अस्पताल में इलाजरत एक अज्ञात महिला की मौत शनिवार की सुबह हो गयी. कुछ दिन पहले ही लावारिस हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. महिला की मौत इलाज के दौरान होने से अस्पताल प्रबंधन में भी अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. महिला की […]

आरा : सदर अस्पताल में इलाजरत एक अज्ञात महिला की मौत शनिवार की सुबह हो गयी. कुछ दिन पहले ही लावारिस हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. महिला की मौत इलाज के दौरान होने से अस्पताल प्रबंधन में भी अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में होने से कई तरह की चर्चा हुई. हालांकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन महिला की मौत की जांच के लिए कर दिया गया है.

सदर अस्पताल की चिकित्सक राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम मौत के इस मामले की जांच करेगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन आगे की कार्रवाई करेगा. सदर अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम भी कराया गया. बताया जा रहा है कि लगभग पांच दिन पूर्व किसी ने महिला को लाकर सदर अस्पताल में छोड़ दिया था. महिला की हालत काफी खराब थी. इसके बाद महिला को अस्पताल में भरती किया गया था और उसका इलाज चल रहा था.

हालांकि उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और अंत में उसने शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया. महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >