आरा/अगिआंव : पवना थाने के भगवान गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. जख्मी तीनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. शुक्रवार की दोपहर भगवानपुर गांव की तरफ से आ रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही तीन की संख्या में रहे बाइक सवार को आमने-सामने की टक्कर मार दी.
इस घटना में 50 वर्षीय जयगोविंद सिंह का पुत्र शिव कुमार तथा किशुन सिंह का पुत्र पप्पू कुमार, कोरी पंचायत के सुंदरपुर निवासी के अलावा काकन डिहरा निवासी रामनाथ यादव का 30 वर्षीय पुत्र राजेश यादव जख्मी हो गया. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भरती कराया गया है. इनमें से पप्पू तथा 50 वर्षीय शिव कुमार की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
