आरा : महाराणा प्रताप नगर के रहनेवाले भूसा व्यवसायी के अपहरण का मामला फर्जी निकला. पुलिस ने मुहल्ला के बगल के खंडहर से उसे बरामद कर लिया. बताया जाता है कि भूसा व्यवसायी पप्पू घर से गायब हो गया और पिता विजय सिंह ने थाने को सूचना दी कि मेरे बेटे का अपहरण हो गया है. छापेमारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पप्पू घर से कुछ दूरी पर ही बैठा है, जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया.
अपहरण का मामला निकला फर्जी
आरा : महाराणा प्रताप नगर के रहनेवाले भूसा व्यवसायी के अपहरण का मामला फर्जी निकला. पुलिस ने मुहल्ला के बगल के खंडहर से उसे बरामद कर लिया. बताया जाता है कि भूसा व्यवसायी पप्पू घर से गायब हो गया और पिता विजय सिंह ने थाने को सूचना दी कि मेरे बेटे का अपहरण हो गया […]

दिव्यांगों को सहयोग करने का लें संकल्प : आरा. श्री आदिनाथ नेत्रहीन विद्यालय धनुपरा में अखिल कल्याण विकास एवं पूर्णवास संस्थान द्वारा ब्रेल जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता एचएम जयप्रकाश पाठक ने की. मुख्य अतिथि आरसी जैन ने कहा कि नि:शक्त बच्चों को सहयोग करने का संकल्प लेना चाहिए.
वहीं दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज में दिव्यांगों के प्रति संवेदना की कमी है. लोगों को संवेदनशील होने की जरूरत है. धन्यवाद ज्ञापन संत प्रसाद ने किया. उपस्थित लोगों में धीरेंद्र कुमार जैन, प्रशांत कुमार जैन, सत्येंद्र पासवान, सुनिता देवी, कृष्ण बिहारी सिंह, संदीप कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे.